राजेन्द्र चौधरी
भाजपा सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी के कारण महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों की कीमते लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। महंगाई की मार से जनता कराह रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत पहले से ही आसमान पर हैं। इधर त्योहार के सीजन में खाने-पीने की सब चीजों तेल, दाले, सब्जी, दूध, घी, चीनी के साथ कपड़े, जूते और घरेलू सामान सभी की कीमतों में भारी उछाल है। मंहगाई का कारण मुनाफाखोरी और कालाबाजारी है। आम जनता और गरीबों के सामने जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि महंगाई के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। लेकिन भाजपा को कोई फर्क नहीं है। महंगाई बढ़ाकर हो रही लूट में भाजपा को चंदे के रूप में हिस्सा मिलता है। जब-जब त्योहार आता है तब-तब जनता से यह लूट और बढ़ जाती है। महंगाई ने त्योहारों को फीका कर दिया है। भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। आम जनता बेबस है। भाजपा के समर्थक पूंजीपति और बड़े व्यापारी जनता को लूट रहे हैं।
भाजपा सरकार जब तक रहेगी महंगाई बढ़ती रहेगी। जनता की लूट होती रहेगी। महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का का फैसला कर लिया है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है तब समाजवादी सरकार महंगाई पर रोक लगायेगी। जनता को हर तरह से राहत दी जाएगी। समाजवादी सरकार में डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलते हुए दाम बांधो नीति लागू कर महंगाई को काबू में किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा ने नौजवानों-छात्रों, किसानों हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा ने प्रभु श्रीराम को भी धोखा दिया है। मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया। जिन्होंने भगवान के पैसे चुराकर भगवान तक को धोखा दिया है, वो भाजपाई धरती के भगवान के रूप में डॉक्टरों को क्या छोड़ेंगे। भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है। भाजपा झूठे वादे करती है। कानून और संविधान नहीं मानती है। लोगों के अधिकार छीन रही है। भाजपा सरकार अहंकारी है। इसका रवैया तानाशाही है। भाजपा लोकतंत्र संविधान और जनता के अधिकारों के लिए खतरा है। भाजपा सरकार सत्ता से हटेगी तभी, आम जनता, कर्मचारियों, किसानों, नौजवानों-छात्रों के अधिकार बचेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि सब इंकलाब की मुट्ठी तानों, बीजेपी सरकार बदल डालो।



