PM मोदी के जन्मदिवस पर काशी में सेवा और संकल्प का संदेश

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री व उ0प्र0 के मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े बाइकर्स तथा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में सेवाएं प्रदान कर रहे स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत दुनिया की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर।

आज प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन, हम सभी ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना कर ईश्वर से प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और आजीवन स्वस्थ रहने की कामना की : केन्द्रीय रक्षामंत्री

प्रधानमंत्री जी लम्बे समय तक भारत का नेतृत्व करें, जिससे देशवासी उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सुरक्षित व विकसित भारत की संकल्पना देख सकें : मुख्यमंत्री

वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने आज जनपद वाराणसी में वाराणसी से वडनगर जाने वाले सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े बाइकर्स तथा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। इसके पूर्व, रक्षामंत्री तथा मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। उन्होंने मन्दिर के पुराहितों तथा आचार्यों का भी सम्मान किया तथा मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण किया।


केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री का पावन जन्मदिन है। हम सभी ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना कर ईश्वर से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना के साथ ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने की कामना की है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्षामंत्री जी, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन0 चन्द्र बाबू नायडू, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में विशेष पूजा-अनुष्ठान सम्पन्न कर बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की है। वह लम्बे समय तक भारत का नेतृत्व करें, जिससे देशवासी उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सुरक्षित व विकसित भारत की संकल्पना देख सकें। उनके यशस्वी नेतृत्व में भारत दुनिया की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर, विधायक नीलकंठ तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button