संविधान के खिलाफ काम कर रही भाजपा सरकार:अखिलेश

भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है। सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने पर उतारू है। प्रदेश में दस साल से और दिल्ली की सत्ता  में 13 साल से काबिज भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां जीरो हैं। अपनी विफलता को छिपाने के लिए भाजपा झूठे और व्यक्तिगत आरोप लगा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में हार के डर से अनर्गल आरोप लगा रही है। अखिलेश यादव विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का प्रचार और प्रसार करती है। उसे लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास नहीं है। लोकतंत्र में भाजपा का यह आचरण घोर निन्दनीय है।


    समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को समझती है। समाजवादी पार्टी कभी भाजपाइयों जैसा आचरण नहीं कर सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता और समर्थक संयम से रहें। अपनी भाषा, व्यवहार को मर्यादित रखे। 2024 के लोकसभा चुनाव की हार से भाजपा की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। भाजपा दुष्प्रचार करेगी। झूठी रील बनाएगी। विरोधियों को बदनाम करेगी। भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम को भी लूट लिया। चढ़ावा और चंदा चोरी कर लिया। जनता भाजपा को समझ गयी है। भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है। जनता ने 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है। अब उसे सत्ता से बाहर जाना ही होगा। भाजपा सरकार से जो भी पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोग हैं, समाजवादी पार्टी उनके साथ हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर हर हाल में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक कर बूथ के कार्यों में जुटे रहें। भाजपा की साजिश और षडयंत्रों पर नजर रखें। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी जनता को अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button