प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1277 नये मामले आये

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,54542 सैम्पल की जांच की गयी,प्रदेश में अब तक कुल 2,18,44,458 सैम्पल की जांच.प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1277 नये मामले आये प्रदेश में 18,150 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,945 लोग होम आइसोलेशन.प्रदेश में अब तक 3,30,778 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,22,833 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली.निजी चिकित्सालयों में 1802 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1539 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज,अब तक कुल 5,44,503 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.39.प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,74,724 क्षेत्रों में 4,88,311 टीम दिवस के माध्यम से 3,04,84,645 घरों के 14,85,69,032 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया.चिकित्सकीय परामर्श हेतु ई-संजीवनी पोर्टल अत्यन्त लोकप्रिय,ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 4184 लोगों ने लिया चिकित्सकीय परामर्श.अब तक कुल 2,80,554 लोगों द्वारा ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श,वैक्सीन के लिए तकनीकी लोगों को प्रशिक्षण देने का कार्य जारी – अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की जांच की गयी.प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता,सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रण के लिए सभी विभागों के साथ किया गया समन्वय.अब तक 2.15 करोड़ से अधिक टेस्ट किये.सर्विलांस के माध्यम से लगभग 14.85 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण की जानकारी ली.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,54,542 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,19,99,031 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1539 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 18,150 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,945 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,30,778 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,22,833 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1802 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,44,503 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.39 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,74,724 क्षेत्रों में 4,88,311 टीम दिवस के माध्यम से 3,04,84,645 घरों के 14,85,69,032 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है।

ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 4184 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,80,554 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीन के भण्डारण के साथ-साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही वैक्सीन के लिए तकनीकी लोगों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि शीतकाल के समय विशेष सावधानी बरते और सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button