कर लें अच्छे काम। आने वाली पीढ़ियाँ, याद करें हर नाम॥
छोटी-छोटी कोशिशें, देती बड़ा प्रकाश। मेहनत से ही जिंदगी, बनती सुखद निवास॥
मिलकर ऐसा काम हो, जग में बढ़े सम्मान। मन में उजियारा रहे, निर्मल हों अरमान॥
बीते कल की भूल से, सीखें जीवन ज्ञान। आज सँवारें कर्म को, कल होगा आसान॥
नेह भरे व्यवहार से, जीतें हर इंसान। मीठे बोलों से बने, रिश्तों की पहचान॥
हिम्मत रखिए साथ में, मत मानिए हार। मेहनत जिसके साथ हो, जीत उसी के द्वार॥
मन में सच्चाई रहे, कर्म रहें पवित्र। ऐसे ही व्यवहार से, बनता जीवन मित्र॥
चलते रहिए राह पर, हर आँधी तूफान। मेहनत से हर मुश्किलें, होतीं खुद आसान॥
ज्ञान बाँटने से बढ़े, जैसे दीपक नेक। एक जले तो साथ में, जलते दीप अनेक॥
आने वाला कल बने, उजला और पवित्र। आज करें कुछ नेक हम, जीवन हो सुखमित्र॥
—- -डॉ. प्रियंका सौरभ



