इन्वेस्ट यू0पी0’ उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेन्सी के गठन को स्वीकृति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज यहां उनके सरकारी आवास पर सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-  

  लखनऊ, मंत्रिपरिषद ने ‘इन्वेस्ट यू0पी0’ उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेन्सी ;न्जजंत च्तंकमेी प्दअमेजउमदज च्तवउवजपवद – थ्ंबपसपजंजपवद ।हमदबलद्ध के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ‘इन्वेस्ट यू0पी0’ की स्थापना उद्योग बन्धु को अपग्रेड व सुदृढ़ करते हुए तथा इस नयी संस्था के लिए प्रोफेशनल मैन पावर की व्यवस्था करते हुए एक सम्यक ढांचा बनाया जाएगा। इस एजेन्सी के ढांचे में गवर्निंग बोर्ड एवं संचालन समिति होंगे। गवर्निंग बोर्ड की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जी द्वारा की जाएगी। कार्यकारी स्तर पर निर्देश देने, अन्तर्विभागीय समन्वय बनाने तथा अनुश्रवण हेतु अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संचालन समिति कार्य करेगी।एजेन्सी के अन्तर्गत जहां एक ओर निवेश, मित्र, ईज़ आॅफ डूइंग बिजनेस, इन्सेन्टिव मैनेजमेंट तथा अन्तर्विभागीय समन्वय के कार्य-कलाप विभिन्न विभागों के सहयोग से किए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर निवेश प्रोत्साहन, ब्राण्डिंग तथा पब्लिक रिलेशंस व इकोनाॅमिक तथा मार्केट इन्टेलीजेन्स एण्ड रिसर्च के कार्य-कलाप निजी क्षेत्र से लिये गये सम्बन्धित औद्योगिक सेक्टर के विशेषज्ञों की टीम द्वारा एक चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर के नेतृत्व में किये जाएंगे।इस संस्था का मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रदेश सरकार का एक ऐसा पूर्णकालिक वरिष्ठ अधिकारी होगा, जिसके अधीन चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर को कार्य करने में आवश्यक आॅटोनामी बनी रहे, परन्तु साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों से निवेश प्रोत्साहन हेतु आवश्यक समन्वय भी स्थापित हो।इन्वेस्टमेंट प्रमोशन तथा फैसिलिटेशन के कार्य-कलापों को एक ही संस्था में इस सुविचारित मत के साथ रखा जा रहा है कि सम्पूर्ण निवेश साइकिल के विभिन्न चरणों में आउटकम प्राप्त करने के लिए एकाउन्टबिलिटी सुनिश्चित की जा सके और निवेश साइकिल के विभिन्न चरणों में जो अनुभव प्राप्त होते हैं उनको एक साथ संस्थागत किया जा सके। निवेश प्रोत्साहन के क्रिया-कलापों को यदि अलग रखा जाता है, तो परिणाम आधारित जवाबदेही सुनिश्चित नही की जा सकेगी। इस संस्था के संचालन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विभिन्न स्तरों पर परिणाम आधारित जवाबदेही रहे।‘इन्वेस्ट यू0पी0’ द्वारा विभिन्न सेक्टरों के महत्वपूर्ण विभागों को प्रोफेशनल सहायता उपलब्ध करायी जा सकेगी। यह भी प्रस्तावित है कि लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों व मण्डलीय मुख्यालयों में भी इस संस्था के प्रतिनिधि प्राधिकरणों को तथा मण्डलायुक्तों को निवेश प्रोत्साहन तथा फैसिलिटेशन के क्षेत्र में प्रोफेशनल सहायता प्रदान करेंगे और निवेशकों को आवश्यक ग्राउण्ड सपोर्ट भी प्रदान की जा सकेगी।वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश में औद्योगिक विकास को त्वरित गति देने तथा उद्यमी को न्यूनतम अवधि में विभिन्न सुविधाएं, स्वीकृतियां/अनापत्तियों/ अनुमोदनादि उपलब्ध कराने, आवश्यक औपचारिकताओं को उनके द्वारा शीघ्र पूर्ण किये जाने में उनकी यथोचित सहायता करने, उद्यमी की प्रक्रियात्मक/नीतिगत समस्याओं के निराकरण हेतु एवं जटिल प्रक्रियाओं को समय-समय पर सरलीकरण कर प्रदेश की आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेन्सी का गठन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button