नाइट्रिक ऑक्साइड: दिल,दिमाग और ब्लड प्रेशर सब ठीक रखता है

हमारा शरीर हर पल एक बेहद महत्वपूर्ण गैस बनाता है — नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide)। नाम भले ही वैज्ञानिक लगे, लेकिन इसका काम बहुत सीधा है: यह हमारी रक्त नलियों को ढीला और खुला रखता है ताकि खून आसानी से बह सके। जब नाइट्रिक ऑक्साइड पर्याप्त मात्रा में होता है, तब ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, दिल पर दबाव कम पड़ता है, अंगों तक ऑक्सीजन और पोषण बेहतर पहुँचता है। इससे दिमाग की कार्यक्षमता सुधरती है और इसी वजह से कई विशेषज्ञ इसे “मिरेकल मॉलेक्यूल” भी कहते हैं।

उम्र के साथ क्या होता है?

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने की क्षमता कम होती जाती है। मध्य आयु तक पहुँचते-पहुँचते कई लोगों में इसका स्तर काफी गिर चुका होता है। धीरे-धीरे धमनियाँ सख्त होने लगती हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। अक्सर यह बदलाव चुपचाप होते हैं, बिना किसी शुरुआती लक्षण के।

अच्छी बात ये है कि आप इसे बढ़ा सकते हैं। जी हाँ, रोजमर्रा की साधारण आदतों से नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए किसी जटिल इलाज की जरूरत नहीं, बल्कि शरीर को सही संकेत देने की जरूरत है। नाइट्रेट से भरपूर भोजन करें। हमारा शरीर खाने में मौजूद नाइट्रेट को बदलकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है।

इसमें मददगार खाद्य पदार्थ- चुकंदर,पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियाँ,मूली,सलाद पत्ता,गोभी। इनका नियमित सेवन रक्त प्रवाह सुधारने में सहायक हो सकता है।

जब आप रेज़िस्टेंस ट्रेनिंग या हल्की वेट एक्सरसाइज करते हैं, तो मांसपेशियों में खून का बहाव बढ़ता है। यह रक्त नलियों की परत को संकेत देता है कि और नाइट्रिक ऑक्साइड बनाना है।

इसका मतलब है — जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं, नियमित हल्की ट्रेनिंग भी फायदेमंद है।

डार्क चॉकलेट का छोटा टुकड़ा– 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉल्स होते हैं। ये ब्लड वेसल्स की सेहत सुधारते हैं और नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। रोज़ थोड़ा-सा पर्याप्त है।

धूप की ताकत– जब त्वचा पर धूप पड़ती है, तो शरीर में जमा नाइट्रिक ऑक्साइड खून में रिलीज़ हो सकता है। सिर्फ 15–20 मिनट की धूप भी असर दिखा सकती है।

चलना — सबसे आसान उपाय। तेज चलना या सामान्य वॉक, दोनों ही रक्त प्रवाह बढ़ाते हैं। यह शरीर को भविष्य में और बेहतर तरीके से नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने के लिए प्रशिक्षित करता है।

नाक से सांस लेने की आदत

हमारी साइनस खुद नाइट्रिक ऑक्साइड बनाती हैं। नाक से सांस लेने पर यह फेफड़ों तक पहुँचती है, जिससे ऑक्सीजन का उपयोग बेहतर होता है और रक्त प्रवाह सुधरता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करना, शरीर में ज्यादा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस नाइट्रिक ऑक्साइड को जल्दी नष्ट कर देता है।

इसे कम करने के लिए– फल और सब्जियाँ,एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोज,अच्छी नीं,कम तनाव बहुत मददगार होते हैं।

निष्कर्ष ये है कि नाइट्रिक ऑक्साइड कम होना एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन इसके असर बड़े हो सकते हैं — हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, दिमागी गिरावट। पर सही खान-पान, नियमित चलना, थोड़ी धूप, सही सांस और मसल एक्टिविटी से आप अपने शरीर की प्राकृतिक क्षमता को फिर से मजबूत कर सकते हैं। कभी-कभी सबसे शक्तिशाली दवा हमारी रोज की आदतें ही होती हैं।

Related Articles

Back to top button