राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर गरजे अखिलेश!

अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हुआ है। खजाना देख कर सत्ता में बैठे लोग अंधे हो गये है। उन्हें आस्था और श्रद्धा की परवाह नहीं है। ये सब बौरा गये है। भाजपाइयों के घपलों की वजह से अयोध्यावासियों को दुःख-दर्द सहना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना बहुत दुखद है। अयोध्या में जो घटना हुई है, उसका सम्पूर्ण विश्व के राम भक्त संज्ञान लें। दुनिया भर के सनातनी, अयोध्या के पूज्य साधु संत, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, माननीय लोकसभा अध्यक्ष, अयोध्या के सभी नागरिक और समस्त पीडीए समाज अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना का संज्ञान ले।


श्री यादव ने कहा कि चढ़ावा, चंदा और दान चोरो का गिरोह जनाक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है। यह गिरोह डरा हुआ है। इसीलिए चुपचाप बैठ गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सत्ता का संघर्ष चल रहा है। अगर चढ़ावा चोरी की जांच ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स करती तो जांच दिल्ली वालों के हाथ में होती रिपोर्ट उनके पास जाती, दिल्ली वाले जब तक सोचते तब तक लखनऊ वालों ने एसआईटी बना दी अब रिपोर्ट इनके पास आयेगी। अयोध्या में पैसे को देखकर ये सब बौरा गये है। सारी मर्यादाएं और लक्ष्मण रेखा पार कर गये हैं। एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चोरों को सब लोग चोर नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ जो दुष्प्रचार चल रहा है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उस पर एफआईआर लिखाएंगे।


भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार चरम पर है। अत्याचार की सारी सीमाएं पार हो गयी है। पूरी सरकार वनस्पति के नशे में है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस केवल इस सरकार का नारा है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार है। कोई क्षेत्र भ्रष्टाचार और लूट से अछूता नहीं है। भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट खत्म होगा और लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल रही है। फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलिए लूट कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने सब मक्का किसानों से खरीद लिया और उसका मुनाफा ले लिया। किसानों को कुछ नहीं मिला। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद है। अस्पतालों में गुणवत्ता युक्त इलाज नहीं मिल रहा है। लखनऊ में सिविल हॉस्पिटल को अच्छा बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में सूचना विभाग की बिल्डिंग हॉस्पिटल के लिए खाली करायी गयी, लेकिन भाजपा सरकार ने दस साल में कुछ नहीं किया। समाजवादी सरकार में लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल और बलरामपुर हॉस्पिटल को विश्वस्तरीय बनाएंगे, सभी सुविधाएं की जाएंगी। स्वास्थ्य, सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाये जाने चाहिए।


    अरूणाचल प्रदेश में सीमा पार चीन के अतिक्रमण को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीमा पर चीन का खतरा बढ़ता जा रहा है। आजादी के पहले और आजादी के बाद चीन ने भारत की सबसे ज्यादा जमीन छीनी है। सीमा पर सबसे ज्यादा उल्लंघन चीन की सेना ने किया है। लेकिन सरकार चुप है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के यूपी दौरे को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार में झगड़ा है कि दौरे के दौरान लखनऊ में कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। जब कोई काम नहीं था तो चाय पीने चले गए। गुटबाजी देखते हुए आम खाने गये थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल की सरकार में लखनऊ में कोई काम नहीं किया, जिसे लोगों को बता और दिखा सके। एक पार्क बनाया है तो उसमें एक भी पेड़ नहीं है।


    समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में नेताओं और लखनऊ के संगठन के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान चला कर नए लोगों को जोड़ा जाएगा। संगठन और सभी नेता, कार्यकर्ता मिलकर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कई भाजपाई अपना क्षेत्र बदलने की तैयारी कर रहे है। वे जहां से लड़ेंगे समाजवादी पार्टी उन्हें वहीं हराएगी।

 
    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने लखनऊ में राजधानी के हिसाब से काम किए हैं, विकास किया। लखनऊ में दिखाई दे रहे सभी बड़े प्रोजेक्ट समाजवादी सरकार में बनाए गए। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लखनऊ को दिल्ली से जोड़ने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। एक्सप्रेस-वे पर मंडिया बनाने का काम किया। आम, अनाज और आलू की मंडी बनायी। भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया। आम की मंडी जर्जर हो गयी। अगर आम मंडी का काम पूरा हो गया होता तो आम उत्पादकों को तमाम सहूलियते मिलती समाजवादी सरकार में हरदोई के संडीला में पेप्सी का सबसे बड़ा प्लांट लगाया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में लखनऊ, मेट्रो बनाया गया। लखनऊ मेट्रो जितना बनी थी आज भी उतनी ही है।

भाजपा सरकार ने आगे नहीं बढ़ने दिया। विष्व स्तरीय कैंसर हॉस्पिटल अन्तर्राश्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम, पुलिस हेड क्वार्टर, डायल 100, 1090वूमेन पावर लाइन, अमूल, पराग दुग्ध प्लांट, जेपी एनआईसी, विश्वस्तरीय गोमती रिवरफ्रंट, किसानों के लिए किसान बाजार, बुनकरों के लिए शिल्पग्राम कई ओवर ब्रिज, फ्लाईओवर, विश्वस्तरीय जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया गया, भाजपा सरकार ने उसे खराब कर दिया। केजीएमयू का विस्तार किया गया। डॉक्टरों ने जो कहा सब किया गया। कई नए विभाग बनाए गये।


भाजपा सरकार ने लखनऊ के विकास में अडंगा लगाया। जो काम नौ साल पहले पूरा हो जाना था, वह भाजपा सरकार के अडंगे के कारण आज भी अधूरा है। भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए हर काम में रोड़े अटकाएं। भाजपा ने सोशलिस्ट लीडर श्री जयप्रकाश नारायण जी के नाम पर बनाए गए जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया। देश में किसी सोशलिस्ट लीडर के नाम पर इतना भव्य म्यूजियम कहीं नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार में बनाए गए 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा की तारीफ सुप्रीम कोर्ट ने की। समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी में लखनऊ में लैपटॉप बांटे गये। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एकेटी यूनिवर्सिटी बनायी। लेकिन इस सरकार में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज यूपी में बंद हो गये। अगर सरकार ने कैंसर संस्थान ठीक से चलाया होता तो मरीजों को लाभ मिलता लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया।

Related Articles

Back to top button