मतदाता सूची सुधार को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ी

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि जनपद मेरठ, 47-मेरठ कैण्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 5000 से अधिक दर्ज डुप्लीकेट, फर्जी, मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड, लापता मतदाताओं के सत्यापन कराने तथा प्रदेश में 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथों पर दर्ज फर्जी, डुप्लीकेट, मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड, लापता मतदाताओं की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाये और चिन्हित करके मतदाता सूची से डिलीट कराया जाये जिससे कि मतदाता सूची शुद्ध व दुरूस्त हो सके और विधान सभा समान्य निर्वाचन 2027 स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी सम्पन्न हो सके।


ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद मेरठ, 47-मेरठ कैंण्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- के पोलिंग बूथ संख्या 302 के मतदाता क्रम संख्या 711,714, 716,717 पर मतदाता चंकित गिरी पिता का नाम रविन्द्र गिरी उम्र 31 वर्ष निवासी मकान नंम्बर 8 दर्ज है। तथा इसी मतदाता का सम्पूर्ण विवरण पोलिंग बूथ संख्या 181 के मतदाता क्रम संख्या 885 पर भी इसी मतदाता का नाम दर्ज है इस प्रकार एक ही मतदाता का सम्पूर्ण विवरण लगातार 6 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 121, 244, 135, 271, 220, 290 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमश 2, 205, 85, 367, 282, 246 पर एक ही मतदाता अमित कुमार पिता का नाम ओम प्रकाश लगातार 6 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 176, 192, 198, 201, 309 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 137, 190, 150, 325, 3 पर एक ही मतदाता सुमन पत्नीध्पुत्री मनोज कुमार उम्र 41 वर्ष लगातार 5 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 170, 79, 467, 54 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 616, 583, 327, 139 पर एक ही मतदाता अंकित कुमार पिता का नाम अशोक कुमार लगातार 4 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 33 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 250, 261, 268 पर एक ही मतदाता अनंत चौधरी पिता का नाम सचिन मलिक उम्र 18 वर्ष निवासी मकान नम्बर-3 लगातार 3 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 399 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 497, 510, 511 पर एक ही मतदाता अनंत मैत्रेय पिता का नाम जितेन्द्र कुमार मैत्रेन्द्र उम्र 24 वर्ष लगातार 3 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 166 पर मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 894, 896, 899 पर एक ही मतदाता अनिता पुत्रीध्पत्नी नरेन्द्र कुमार सभी में उम्र 46 वर्ष दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 11, 186, 241 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 64, 600, 415 पर एक ही मतदाता अनुज कुमार पिता का नाम सुशील कुमार सभी में उम्र 33 वर्ष लगातार 3 बार दर्ज है।


पोलिंग बूथ संख्या 194 व 281 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 922, 937, 328 पर एक ही मतदाता अफशाना पत्नी पत्नी शहजाद सभी में उम्र 29 वर्ष दर्ज है।

पोलिंग बूथ संख्या 209, 223, 275 पर मतदाता क्रम संख्या 401, 196, 727 पर एक ही मतदाता अमन पिता का नाम राजू सभी में उम्र 24 वर्ष लगातार 3 बार दर्ज है।

जनपद मेरठ, 47-मेरठ कैण्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- में 5000 से भी ज्यादा डुप्लीकेट व फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज है। एक ही मतदाता का नाम 6 बार, 5 बार, 4 बार, 3 बार, 2 बार दर्ज है। और सभी मतदाताओं का इपिक नम्बर (पहचान पत्र) अलग अलग दर्ज है।


भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को S.I.R की घोषणा के समय मतदाता सूची में डुप्लीकेट और फर्जी मतदाताओं की पहचान करने और मतदाता सूची से डिलीट करने के उद्देश्य बताए थे। 166 दिनों तक एसआईआर प्रक्रिया के बाद भी प्रदेश की सभी 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथों पर डुप्लीकेट, मृतक, फर्जी, अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में दर्ज है। भारत निर्वाचन आयोग पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।


संलग्नकः जनपद मेरठ, 47 कैण्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 5000 से अधिक दर्ज डुप्लीकेट, फर्जी, अनुपस्थित, शिफ्टेड, लापता मतदातों की सूची संलग्न है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button