आज आगरा में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम अखिलेश यादव ने कहा कि विजन इंडिया कार्यक्रम में छोटा कारोबारी, कारोबार क्यों हो रहा बर्बाद विषय पर अपने विचार रखे। आगरा की अपनी पहचान है। आगरा का दुनिया भर में महत्व है। यहां विजन इंडिया का फोकस छोटे कारोबारी, कारोबार क्यों हो रहा बर्बाद? विषय पर है। आगरा से पहले विजन इंडिया का कार्यक्रम गाजियाबाद में किया गया था। गाजियाबाद में विजन इंडिया कार्यक्रम किसान और खेती से सम्बन्धित था। तब हमने कहा था जब खेत मुस्कुरायेगा तब देश मुस्कुराएगा, वहीं से छोटे कारोबार की शुरूआत हो जायेगी।
जब तक कारोबारी सम्पन्न नहीं होगा तब तक खुशहाली नहीं आयेगी। छोटे कारोबार करने वालो के लिए बड़ी सोच के साथ बात करनी हैं। 2012 से 2017 के बीच आगरा और आसपास के जिलों में बहुत काम हुए थे। इतना पहले कभी नहीं हुआ था। पहले आगरा से लखनऊ पहुंचने के लिए बहुत समय लगता था। समाजवादी सरकार में विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे बनाकर हमने आगरा को लखनऊ से जोड़ा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे रिकार्ड समय में बनाया। मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाया। आगरा में मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है। आगरा इनर रिंग रोड बनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि ताज महल की वजह से बड़ी संख्या में सिर्फ कारोबारी ही नहीं उनके परिवार भी कारोबार से जुड़े हैं। समाजवादी सरकार ने ताज क्षेत्र के विकास की कोशिश की थी। हमारी कोशिश रही कि ताजमहल आगरा की संस्कृति और हिन्दुस्तानियत, यहां के आर्किटेक्चर, कल्चर को एक जगह लाने के लिए म्यूजियम बनाने का काम किया जाए। वह केवल मुगल म्यूजियम नहीं था। वह आगरा और इतिहास का म्यूजियम था।
श्री यादव ने कहा कि म्यूजियम का नाम बदला है। हमने कहा था म्यूजियम छत्रपति शिवा जी के नाम पर हुआ है लेकिन हम उनकी माता जीजा बाई के योगदान को नहीं भूलेंगे। समाजवादी सरकार में यहां पर मां जीजा बाई को सोने की प्रतिमा लगाने का काम करेंगे। आगरा के पर्यटकों के लिए इटावा में पहली बार लायन सफारी बनाने का काम हुआ। यूपी में पहली बार लायन्स का ब्रीडिंग सेन्टर बना। आगरा लाल किले में लाइट एण्ड साउण्ड शुरू किया गया। देश का पहला साइकिल हाई-वे भी समाजवादी सरकार में बना। उसने इटावा को आगरा से जोड़ने का काम किया। यह ऐतिहासिक काम है।
उद्योगों को विकसित करने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए समाजवादी सरकार काम करेगी। एक्सपर्ट के सुझाव पर अमल करेगी। समाजवादी सरकार ने एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर जी से बातचीत कर उनके सुझावों पर अमल कर रिकार्ड समय में लखनऊ आईटी सिटी बनाने का काम किया। उसी का परिणाम था कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बाद एचसीएल की सबसे अच्छी टेªनिंग इंस्ट्ीट्यूट लखनऊ में बनी है। समाजवादी सरकार में आने वाले समय में आगरा में आईटी सिटी बनाएंगे। इसके लिए जो सहूलियत देनी पड़े उसे देंगे। आगरा में यमुना नदी पर लखनऊ के गोमती नदी की तरह सबसे अच्छा रिवरफ्रंट बनाएंगे। भाजपा सरकार में आगरा स्मार्ट सिटी घोषित हुई लेकिन कोई काम नहीं हुआ। सड़कों में गड्ढे हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नहीं हो पाया। पर्यटन क्षेत्रों में गंदगी है। दुनिया में कहीं भी पर्यटन क्षेत्रों और शहरों में गंदगी नहीं दिखती है। समाजवादी सरकार विशेष पैकेज देकर साफ-सफाई और पर्यटक क्षेत्र का विकास करेगी। वेस्ट टू एनर्जी बनाने तथा उसकी सुविधायें बढ़ायेंगे। डेªनेज शहरों की बड़ी समस्या है। उसे ठीक करायेेंगे। बिजली सस्ती और 24 घंटे देने का काम करेंगे।
Read Also : मानव कल्याण का संपूर्ण विज्ञान है योग

अखिलेश यादव ने कहा कि हम छोटे-बड़े उद्योगों और कुटीर उद्योगों के लिए काम करेंगे। आगरा ट्रैफिक में सुधार करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र की भूमि को एकमुश्त भुगतान के साथ फ्री होल्ड बनाया जाएगा। एमएसएमई नीति लागू की जायेगी। लघु उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा। महिला उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जायेगा। माइक्रो सेक्टर के उत्थान के लिए और छोटे उद्यमियों के लिए विशेष काम करेंगे। बाजार स्थापित करेंगे। कारीगरों के लिए 10 लाख दुर्घटना बीमा दिया जायेगा। कारीगर कल्याण और आय आयोग का गठन किया जाएगा, जिससे कारीगरों के परिवारों के आय में सुधार हो। उनका शोषण न हो सके।
अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के साथ फिरोजाबाद के कांच उद्योग को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। फिरोजाबाद में कांच अनुसंधान केन्द्र बनाकर वहां के कामगरों को बढ़ाएंगे। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन, बरसाना का विकास करेंगे। मथुरा में चन्द्रोदय मंदिर के निर्माण और टाउनशिप के विकास में कुछ बाधाएं आ रही थी। समाजवादी सरकार ने बाधाओं को दूर किया था जिससे मंदिर निर्माण और टाउनशिप डेवलप हुई। जब भूमि पूजन के लिए मुझे बुलाया था उसी एक दिन में कारोबारियों ने 40 करोड़ चंदा देकर काम बढ़ाया था। समाजवादी सरकार में मथुरा-वृंदावन, बरसाना के हेरीटेज को सुरक्षित करते हुए उस क्षेत्र को इकोफ्रेंडली बना कर विकास करेंगे। फतेहपुर सीकरी की प्राकृतिक झील को अच्छा बनाएंगे। समाजवादियों को जब भी मौका मिला पर्यावरण का विकास किया। नदियों को बेहतर बनाया, रिवरफ्रंट बनाया। आगरा में टूरिज्म टेªनिंग इंस्टीट्यूट, अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंसन सेंटर बनायेंगे। समाजवादी सरकार ने लखनऊ में जेपी एनआईसी बनाया था लेकिन भाजपा सरकार ने काम रोक दिया। वह दस साल से वैसे ही खड़ा है। आने वाले समय में लखनऊ के साथ आगरा में इन्टरनेशनल कन्वेंसन सेन्टर बनायेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि इधर युवाओं को लेकर बड़ी चिंता है। पेपर लीक हो जाते है। परीक्षाएं नहीं हो पाती है। समाजवादी पार्टी की सरकार इस पर ठोस कदम उठायेगी। नौजवानों के नौकरी, रोजगार के लिए फैसले लेगी। आगरा में जूता उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। आगरा में जूता उद्योग कुटीर उद्योग की तरह है। इसमें परिवार के लोग जुड़े रहते है। जूता उद्योग के लिए मशीन खरीदने के लिए एक लाख और उससे ज्यादा देकर मदद करेंगे। आगरा में लेदर डेवलपमेंट बोर्ड बनायेंगे। गंभीर बीमारी में मुफ्त इलाज की व्यवस्था, श्रमिकों के इलाज के लिए 15 लाख तक मदद करेंगे। आगरा में पंचकुइयां मंडी की दुकानें महंगी है, सरकार में आने पर दूसरा बाजार भी बनाएंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लखनऊ में सरकार के बजट से मॉल बनाया था। भाजपा सरकार ने उसे बेच दिया। समाजवादी सरकार में श्रमिकों के नियमित चेकअप के लिए सुविधाएं बढ़ायेंगे। बीमारी में श्रमिकों की मृत्यु होने पर दस लाख रूपये से परिवार की मदद होगी। मेडिकल के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट बनायी जायेगी। श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए सीबीएससी आईसीएसई मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। डिजायन को लेकर काम होगा। अलग से सहूलियत देकर मदद करेंगे।
फिरोजाबाद चूड़ी उद्योग को सस्ती बिजली दी जाएगी। महिला कामगारों को 40 हजार रुपये की मदद की जाएगी। इन महिलाओं को वर्किंग कैपिटल दिया जायेगा। हर परिवार में एक उद्यमी विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने एक्सप्रेस-वे का जो विजन दिया था आज उसी विजन पर एक्सप्रेस बन रहे है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ने यूपी ही नहीं देश की अर्थव्यवस्था बदलने का काम किया। समाजवादी सरकार के बनाये एक्सप्रेस-वे का मुकाबला भाजपा सरकार में बनाये एक्सप्रेस-वे नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी चाहती है छोटा व्यापार हो या दुकान, सबके चेहरे पर आये मुस्कान। सोने की चिड़िया सी चहके अपना हिन्दुस्तान।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया। यूपी की असली ताकत छोटे कारोबारी है। इससे 6 करोड़ लोग जुड़े है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। छोटा कारोबार यूपी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भाजपा सरकार छोटे कारोबारियों को परेशान करती है। सरकार ने छोटे कारोबारियों को हटाने का काम किया। समाजवादी सरकार छोटे कारोबारियों को हटाने नहीं बसाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य छोटा कारोबार बढ़े। अर्थव्यवस्था में छोटे कारोबारियों का योगदान बढ़े। छोटा कारोबारी खुशहाली की बुनियाद है। हम लोग छोटे कारोबारी की मदद के लिए आये हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर हफ्ता वसूली बंद होगी। डर का अंत होगा। समाजवादी सरकार वेन्डर सुरक्षा हेल्पलाइन शुरू करेगी। बारिश में कमाई जारी रहे उसके लिए काम करेंगे। जून और अगस्त में सहायता राशि देंगे। परिवार चलाने के लिए पॉलिसी बनाएंगे। कम लागत पर बीमा करायेंगे। ठेले वालों को विशेष सब्सिडी देंगे। छोटे कारोबारियों को डिजिटल दुनिया से बराबरी का मौका देंगे। उन्हें डिजीटल से डर नहीं होगा। बिना गिरवी के लोन दिया जाएगा। बिजली की समस्या का समाधान होगा। ऑनलाइन कारोबार से मुकाबला के लिए छोटे कारोबारियों को ट्रेनिंग और सुविधाएं दी जाएगी। बुनकर, कारीगर को सम्मान और सही दाम दिया जायेगा। भाजपा सरकार ने ओडीओपी को मदद नहीं दी। असुविधाएं पैदा की। हम बड़े एप्स की मनमानी पर रोक करेंगे। जीएसटी की मनमानी खत्म करेंगे। टैक्सी चालकों की समस्या खत्म करेंगे। सुविधाएं बढ़ाएंगे। ई-टैक्सी पर ढेड़ लाख मदद की जाएगी। मुफ्त चार्जिंग सुविधा दी जाएगी। आईटीआई को मजबूत किया जाएगा।
भाजपा की योजना बड़ों को बढ़ाओ-छोटों को मिटाओ की है। यह सरकार बड़े उद्योगपतियों के कहने पर नीतियां बनाती है और उनसे सीधा चंदा लेती है। यही भाजपा सरकार की व्यापार नीति है। भाजपा बड़े लोगों के मुनाफे में अपना कमीशन जोड़ देती है। भाजपा की नीतियों से महंगाई बढ़ती है। मांग कम हो जाएगी तो प्राफिट कम होगा और छोटा कारोबार बंद हो जाएगा। सरकार कारीगर को मजदूर बनाना चाहती है। भाजपा सरकार जमाखोरी को बढ़ावा देती है। दाम बढ़ाती है। बिचौलियां बिजनेस का पूरा तंत्र खड़ा कर लिया है। टैक्स और एकाउन्ट का ऐसा आतंकी वातावरण खड़ा कर दिया है जिससे छोटे कारोबारी डर गये हैं।



