भारतीय आदर्श योग संस्थान ने सिखाए योगाभ्यास, मधु पांडेय ने दी लाइव प्रस्तुति

जीवन का आधार है योग: स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच की ओर एक कदम। योग दिवस से पूर्व भारतीय आदर्श योग संस्थान ने योग जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को निरोग और संतुलित जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षिका मधु पांडेय की लाइव प्रस्तुति ने सिखाए स्वस्थ जीवन के मंत्र।

राजू यादव
राजू यादव

लखनऊ। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की एक प्राचीन पद्धति है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से RROA के अनुरोध पर भारतीय आदर्श योग संस्थान ने योग दिवस से पूर्व भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा विशेष योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को योग के महत्व, प्राणायाम और नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी एसोसिएशन (आर.आर.ओ.ए.) के अध्यक्ष राजीव मिश्रा, सचिव जयदेव, उपाध्यक्ष ए.सी. लाठे साहब संयुक्त सचिव के.के. गुप्ता एवं भाजपा नगर मंत्री आनंद पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय आदर्श योग संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र और योग प्रशिक्षिका मधु पांडेय ने योगाभ्यास की विशेष लाइव प्रस्तुति दी।

सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी एसोसिएशन (आर.आर.ओ.ए.) के अध्यक्ष राजीव मिश्रा, सचिव जयदेव, उपाध्यक्ष सी. लाठे साहब एवं संयुक्त सचिव के.के. गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित योग जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं योग प्रशिक्षिका मधु पांडेय, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली लाइव प्रस्तुति से योग को सिर्फ अभ्यास नहीं बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की कला के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने सरल भाषा और सहज तरीकों से प्रतिभागियों को योग आसनों एवं प्राणायाम की सही तकनीक सिखाई। मधु पांडेय ने बताया कि योग शरीर को मजबूत बनाने के साथ मन को शांति और जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली की ओर आगे बढ़ता है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, चक्रासन, नौकासन, उत्कटासन, संतुलन आसन और भूमि नमन आसन सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के हर आसन के साथ प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश लिया। कार्यक्रम ने लोगों को यह प्रेरणा दी कि योग को जीवन का हिस्सा बनाकर निरोग और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।

Read Also : 4399 दिन, दो प्रधानमंत्री और बदलती राजनीति की पूरी कहानी

कार्यक्रम में आर.आर.ओ.ए. के संयुक्त सचिव के.के. गुप्ता जी की योग प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव में भी कई कठिन और अद्भुत योग आसनों का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। रिटायरमेंट के बाद भी उनका उत्साह, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा। उनके ऊर्जावान योग प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि नियमित योगाभ्यास से उम्र केवल एक संख्या रह जाती है और व्यक्ति किसी भी उम्र में स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन जी सकता है। उनकी प्रस्तुति से उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।

भारतीय आदर्श योग संस्थान ने सिखाए योगाभ्यास, मधु पांडेय ने दी लाइव प्रस्तुति
भारतीय आदर्श योग संस्थान ने सिखाए योगाभ्यास, मधु पांडेय ने दी लाइव प्रस्तुति

योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को केवल योग दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भारतीय आदर्श योग संस्थान लगातार योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक योग का संदेश पहुंचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button