
हर्षित ने सीयूईटी (पीजी) परीक्षा 2026 में चौथी रैंक किया हासिल।CUET PG 2026 में हर्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथी रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस बड़ी सफलता से गांव, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद हर्षित ने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और हर तरफ उनके उज्ज्वल भविष्य की चर्चा हो रही है।
लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी परीक्षा 2026 में हर्षित यादव ने चौथी रैंक हासिल कर अपने परिवार को गौरवान्वित किया और अपने शिक्षकों वा माता – पिता का मान बढ़ाया। लखनऊ विश्वविद्यालय से बी. काम. की परीक्षा उत्तीर्ण हर्षित यादव ने आल इंडिया टापर बनकर देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित समझे जाने वाले श्री राम कालेज ऑफ कॉमर्स ( एसआरसीसी) में एम. काम. प्रथम वर्ष में दाखिला प्राप्त करने में सफलता पाई । श्री राम कालेज ऑफ कॉमर्स ( एसआरसीसी) दिल्ली विश्विद्यालय से संबद्ध उच्च शिक्षा के मानकों पर खरा उतरा एकं बेहद प्रतिष्ठित संस्थान है।
हर्षित यादव द्वारा एम. काम. की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने को लेकर उनके परिवार , मिलने – जुलने वालों में बेहद हर्ष व्याप्त हैं। हर्षित के पिता अशोक कुमार यादव मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के मूल निवासी है और पुलिस विभाग में कार्यरत है ,इस समय वे राजधानी लखनऊ में सेवारत है। धार्मिक एवं सरल स्वभाव के अशोक कुमार यादव अपने पुत्र हर्षित यादव द्वारा एमकाम की प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया में चौथी रैंक हासिल करने को ईश्वर की कृपा मानते है और इसका श्रेय अपने पुत्र हर्षित के प्रतिबद्धता के साथ किए गए परिश्रम को देते है। भगवान शंकर के उपासक अशोक कुमार यादव का कहना हैं कि हर्षित शुरू से ही पढ़ाई पर फोकस करने वाला छात्र और आज्ञाकारी बेटा रहा है।
























