
वाराणसी में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ हेतु श्रमिकों के लिए और निराश्रित बच्चों के लिए कोई जगह नहीं थी, तो श्रमिकों और निराश्रित बच्चों के लिए हम लोगों ने अटल आवासीय विद्यालय प्रारंभ किए।
अब हर जनपद में पहले चरण में दो-दो सीएम कंपोजिट विद्यालय और इस बार के बजट में भी दो-दो और विद्यालय के लिए हम लोगों ने प्री-प्राइमरी से लेकर के 10-12वीं तक एक कैंपस में सभी बच्चे अत्याधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए धनराशि उपलब्ध करवा रहे हैं।
6 वर्ष का बच्चा होगा उसका पहली क्लास में एडमिशन होगा, लेकिन 3 से 6 वर्ष के बच्चे क्या करेंगे? उनके लिए प्री-प्राइमरी के रूप में बाल वाटिका हर आंगनबाड़ी केंद्र में बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा है, हमने धनराशि की व्यवस्था की है।





















