Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home राजनीति इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा सरकार-अखिलेश यादव

इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा सरकार-अखिलेश यादव

27
इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा सरकार-अखिलेश यादव
इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा सरकार-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार माफियाओं की सरकार है। यह सबसे अराजक और इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। यह सरकार टैक्स लगाकर मंहगाई बढ़ाती जा रही है। आज ही एलपीजी गैस के दाम 60 रूपये बढ़ गये है। जब किसी चीज की मंहगाई एक बार बढ़ जाती है तो वह कम नहीं होती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए एक गाना लांच कराया गया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से उस गाने पर एफआईआर लिखायी जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने वाले गाने पर कार्रवाई की मांग की।


    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का विजन विकास, नौकरी, रोजगार है। समाजवादी सरकार में हमने देश का सबसे बेहतरीन आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। शानदार मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन बनाया। विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान और गोमती नदी पर देश का सबसे अच्छा रिवरफ्रंट बनाया। रिवरफ्रंट बनाकर नदियों को साफ करने का एक विजन दिया। 20 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा गया। 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू किया। 1090 वीमेन हेल्पलाइन सेवा दिया। जिलों को फोरलेन सड़कों से जोड़ा गया। इसके साथ ही तमाम बड़े फैसले लिए गए। लेकिन भाजपा और उसके लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए षडयंत्र करते रहते है।


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा थर्मल पावर प्लांट लगाये गये। एटा, ललितपुर, कानपुर, झांसी, सोनभद्र में थर्मल पावर प्लांट लगाया गया। बिजली के उत्पादन, वितरण और ट्रांसमीशन में बड़े काम हुए। भाजपा सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में बिजली का एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया। मुख्यमंत्री जी अपनी विदाई से पहले जापान घूमने गये थे, लेकिन क्यूटो देखने नहीं गये। जो मुख्यमंत्री ट्रेन की बढ़ती रफ्तार देखकर ताली बजाये वह क्या विकास कर सकता है? उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबका साथ से पीडीए सरकार बनाकर सभी को सामाजिक न्याय दिलायेगी ओर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी।


     चुनाव आयोग को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग झूठा है। अगर समाजवादी पार्टी ने इतना शोर न मचाया होता तो भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने की तैयारी की थी। चुनाव आयेाग बताए कि इतनी बड़ी संख्या में प्रिन्टेड फार्म 7 कहां से आए थे? सुल्तानपुर में वोट कटवाने के लिए नंदलाल की दस्तखत किसने किया था। सरोजनी नगर में दशरथ के नाम से बड़ी संख्या में वोट कौन कटवा रहा था? क्या चुनाव आयोग ने इन मामलों की जांच की और क्या कोई कार्रवाई की गयी।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार संवेदनहीन है। ये अमानवीय लोग हैं। सरकार होली मनाती रही और जनता दर्शन में अपनी फरियाद लेकर आये एक व्यक्ति की मौत हो गयी। किसी ने उसे पूछा तक नहीं है। शंकराचार्य जी को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि पूज्यनीय शंकराचार्य जी एक संस्था और विचार है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य जी का अपमान किया। उन्हंे जिस तरह से अपमानित किया गया और झूठे आरोप लगाए गए उससे शंकराचार्य जी के साथ सनातन धर्म को भी बदनाम किया गया।


    एक अन्य सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में गये जितने भी भारतीय अपने देश वापस आना चाहते हैं, सरकार की जिम्मेदारी हैं उन्हें वापस लाये। उन्होंने कहा कि यह संकट की बात है कि भारत की विदेश नीति भी विदेश के लोग तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति क्या होगी यह भारत सरकार और भारत के लोग तय करेंगे, कोई दूसरा देश नहीं तय कर सकता है। रूस से तेल आयात को लेकर श्री यादव ने कहा कि रूस हमारा पुराना मित्र है, हम लोकसभा में भी यह मुद्दा उठायेंगे। अगर रूस से सस्ता तेल मिल रहा है तो सरकार रूस से और तेल आयात करे।


    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। भाजपा सरकार के कारनामें को उत्तर प्रदेश के साथ पूरा देश जान गया है। भाजपा के लोग अन्याय, अत्याचार कर रहे हैं। प्रदेश के बजट को लूटा जा रहा है। बजट का पैसा विकास कार्यों पर नहीं खर्च हो रहा है। बजट का 70 फीसदी ये लोग खुद ले रहे हैं। बाकी इंजीनियर, ठेकेदार बांट लेते हैं। उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी लूट किसी सरकार में नहीं हुई है। यह लुटेरी सरकार हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गरीब के बीच जाकर पीड़तों, शोषितों को एकजुट करना है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है। इस बार यूपी में भाजपा का पता नहीं चलेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ. राजपाल कश्यप, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पाण्डेय, राजन त्रिवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।