Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर नहीं नियंत्रण

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर नहीं नियंत्रण

25
परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर नहीं नियंत्रण
परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर नहीं नियंत्रण
राकेश यादव
        राकेश यादव

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण। यात्रियों के बजाए अवैध तरीके से कर रही सामान की ढुलाई।परिवहन मंत्री के निर्देशों की खुलेआम हो रही अवहेलना।

लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों का अनुबंधित बसों के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि बस यात्रियों के बजाए अनधिकृत वस्तुओं की ढुलाई करने में जुटी हुई है। यह सच आशियाना के पखरी पुल के निकट कासिमपुर गांव के निकट सुबह आसानी से देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक आशियाना के कासिमपुर पकरी गांव में एस आर सेल्स नाम से एक गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम पर सुबह करीब पांच और साढ़े पांच बजे के बीच एक बस आती है। जिसमें बस के ऊपर और डिग्गी में बड़ी मात्रा में दुकानों में होने वाली बिक्री का सामान रखा होता है। बस जल्दी से सामान उतार कर निकल जाती है। यह सिलसिला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा है। जानकारों का कहना है कि टैक्स चोरी की वजह से यह सामान बस से मंगवाया जाता है। बसों से उतरते ही आए हुए सामनों की लिखापढ़ी कर उन्हें ऑटो और ई रिक्शा के माध्यम से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया जाता है।

बताया गया है कि बसों पर यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा के संचालित इन बसों में यात्रियों के बजाए सामान की ढुलाई कराई जा रही है। इन बसों में यात्री से कही ज्यादा सामान होता है। बसों में सामान की अवैध ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। उधर इस संबंध में जब अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन से बात करने का प्रयास किया तो कई प्रयासों के बाद भी इनका फोन नहीं उठा।