Wednesday, February 4, 2026
Advertisementspot_img
Home उत्तर प्रदेश योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान

योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान

40
योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान
योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान

योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान, सिल्क एक्सपो–2026 का भव्य शुभारंभ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंत्री राकेश सचान ने किया सिल्क एक्सपो–2026 का उद्घाटन। पं० दीन दयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान समारोह का आयोजन, 16 विशिष्ट जन सम्मानित। रेशम मित्र–2025 पत्रिका का विमोचन, विभागीय प्रयासों को मिली नई गति। प्रदेश में रेशम उत्पादन 27 मीट्रिक टन से बढ़कर 450–500 मीट्रिक टन तक पहुँचा।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में रेशम उद्योग बना सशक्त आधार किसानों, बुनकरों और उद्यमियों को रेशम उद्योग से मिल रहे स्थायी रोजगार के अवसर,मल्टी रीलिंग इकाइयों की स्थापना से रेशम प्रसंस्करण अवसंरचना मजबूत। 1630 लाभार्थियों को 32.49 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता से उत्पादन में वृद्धि।मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना से 10 वर्षों में 13,500 किसान होंगे लाभान्वित। 9,000 एकड़ में शहतूत वृक्षारोपण, 360 मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन का लक्ष्य।सिल्क एक्सपो–2026 में विभिन्न राज्यों के शुद्ध रेशमी उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय 06 फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी सिल्क एक्सपो–2026 प्रदर्शनी।

रेशम मित्र पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन,मॉनिटरिंग और पारदर्शी क्रियान्वयन : मंत्री राकेश सचान

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक, बाजार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में सिल्क एक्सपो–2026 का उद्घाटन किया।

मंत्री राकेश सचान ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की उपस्थिति में पं० दीन दयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान का वितरण किया तथा रेशम मित्र–2025 पत्रिका का विमोचन भी किया। मंत्रीगणों ने प्रदर्शनी में लगाए गए सजीव प्रदर्शनों एवं रेशमी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागीय प्रयासों की सराहना की।

राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में रेशम उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस और परिणामोन्मुखी कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में रेशम विभाग की स्थापना के समय प्रदेश में मात्र 27 मीट्रिक टन रेशम उत्पादन होता था, जो आज बढ़कर लगभग 450 से 500 मीट्रिक टन तक पहुँच गया है। वर्ष 2022 में उत्पादन लगभग 300 मीट्रिक टन था, जिसे बीते चार वर्षों में प्रतिवर्ष औसतन 50 मीट्रिक टन की वृद्धि के साथ उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में रेशम की वार्षिक खपत लगभग 5 से 6 हजार मीट्रिक टन है, जिसमें अकेले वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में ही 3500 से 4000 मीट्रिक टन रेशम की खपत होती है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश अपनी आवश्यकता के अनुरूप रेशम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बने, जिससे किसानों, बुनकरों और उद्यमियों को स्थायी रोजगार और आय के अवसर मिल सकें।

मंत्री सचान ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड की योजनाओं के अंतर्गत कुशीनगर, बलरामपुर, गोंडा, लखीमपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, बस्ती, औरैया एवं सहारनपुर सहित विभिन्न जनपदों में नई मल्टी रीलिंग इकाइयों की स्थापना की गई है। वर्ष 2024-25 में 1630 लाभार्थियों को कीटपालक गृह निर्माण एवं उपकरण क्रय हेतु 32.49 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की गई, जबकि वाराणसी में रेशम वस्त्रों की बुनाई, रंगाई एवं वस्त्र निर्माण हेतु 75 इकाइयों को 2.16 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1100 नए लाभार्थियों को रेशम उत्पादन से जोड़ने के लिए 18.10 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें जनजाति वर्ग के लाभार्थी भी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके अंतर्गत 10 वर्षों में 13,500 किसानों को 9,000 एकड़ भूमि पर शहतूत वृक्षारोपण से जोड़ते हुए 360 मीट्रिक टन अतिरिक्त रेशम धागा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों और उद्यमियों की सुविधा के लिए रेशम मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, मॉनिटरिंग एवं पारदर्शी क्रियान्वयन की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से लाभार्थियों का चयन और योजनाओं का क्रियान्वयन सरल एवं प्रभावी हुआ है।

योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान
योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान

        डबल इंजन सरकार के प्रयासों से रेशम उद्योग में ऐतिहासिक प्रगति : मंत्री नरेन्द्र कश्यप

राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष 2000 से 2500 नए किसानों को रेशम कीटपालन से जोड़कर उत्पादन, रोजगार और आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। रेशम उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सिल्क एक्सपो–2026 के अंतर्गत आयोजित पं० दीन दयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान समारोह में रेशम उद्योग से जुड़े कृषकों, बुनकरों, उद्यमियों, डिजाइनरों एवं कार्मिकों को 8 श्रेणियों में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में कुल 16 विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 25,000 रुपये की नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। सिल्क एक्सपो में केंद्रीय रेशम बोर्ड (भारत सरकार) के अंतर्गत पंजीकृत उत्तर प्रदेश सहित बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक एवं अन्य राज्यों के बुनकरों एवं व्यापारियों द्वारा शुद्ध रेशमी उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 06 फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।