
राजेन्द्र चौधरी
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कफ सिरप बड़ा घोटाला है। जहरीले सिरप से कई लोगों की जान चली गयी लेकिन सरकार आरोपियों को बचा रही है। सात सौ फर्जी कम्पनियां और सैकड़ों हजारों करोड़ का अवैध कारोबार हुआ। आरोपी सरकार के सजातीय हैं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों में इतना डर है कि आरोपी के घर का वैल्यूएशन नहीं कर रहे हैं। डर से भाग गये। उत्तर प्रदेश में अधिकारियों में माफियाओं का दहशत है। यही यूपी की कानून व्यवस्था है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के वोट कटवाने के लिए एसआईआर कर रही है। लोगों को परेशान कर रही है। एसआईआर में आधार कार्ड नहीं माना जा रहा है। अब मुख्यमंत्री जी कह रहे है कि एसआईआर में चार करोड़ वोट कट गये। कटे वोट भाजपा के है। अगर चार करोड़ वोट कट गये है तो इस हिसाब से हर विधानसभा में भाजपा के 84 हजार वोट कट गये। भाजपा अभी से हार गयी। भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है:अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा है कि जो दूसरों के लिए गड्डा खोदता है वह खुद उसी गड्डे में गिर जाता है। भाजपा के साथ यही होगा। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। निगेटिव सोचती है। दूसरों को नुकसान पहुंचाती है। भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा भगवानों और महापुरुषों की भी नहीं है। भगवान और महापुरुषों को सिर्फ नारे और स्लोगन तक रखती है। न तो उनके बताए रास्ते पर चलती है और न उनके विचारों पर चलती है। भाजपा अपने विचारों को जबरदस्ती लोगों पर थोपना चाहती है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अगर कम्युनल भाषा बोलेगा तो उत्तर प्रदेश की जनता नहीं स्वीकार करेगी। अयोध्या की जनता ने भाजपा को हराकर दिखा दिया है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में हारी है। विधानसभा चुनाव में भी हारेगी। हम भाजपा से जीतना सीख गये है। यूपी में इंडिया गठबंधन मजबूत है। हम गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे। समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी। इंडिया गठबंधन में सवाल सीट का नहीं जीत का रहेगा। जो पार्टी भाजपा के खिलाफ सीट जीत सकती है, वह लड़ेगी। उसी को लड़ाया जायेगा। लोकसभा चुनाव में भी हमने ऐसा ही किया था। उसका परिणाम सामने रहा। भाजपा अब यूपी में दूसरे नम्बर की पार्टी है। भाजपा अयोध्या भी हार गयी।
विधानसभा चुनाव में भी समीकरण देखा जाएगा। राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का आंकलन होगा। सीट बंटवारे को फार्मूले के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि डेमोक्रेसी में जिसे जहां ज्यादा वोट मिला हो वहीं मुख्य फार्मूला होता है। साथ में समीकरण देखा जाता है।भाजपा को पूंजीवादी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में तमाम पूंजीपति बैंकों से पैसा लेकर देश और दुनिया में सबसे बड़े उद्योगपति हो गये। अगर देश के टॉप टेन पूंजीपतियों को देखा जाय तो पता चल जायेगा कि उन्होंने बैंकों से कितना कर्ज लिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सŸाा में आने पर गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रूपये देगी। समाजवादी सरकार भी पूंजीपतियों की तरह बैंकों से पैसा लेगी और गरीब महिलाओं को देगी। समाजवादी पार्टी पहले भी जब सरकार में थी तब महिलाओं को पांच सौ रूपये महीना पेंशन देती थी। आने वाले समय में पेंशन और बढ़ाकर देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। जब इंडिया गठबंधन बना था तब यह तय हुआ था कि जिस राज्य में जो क्षेत्रीय दल मजबूत होगा भाजपा को हराने के लिए उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को लोकसभा में आगे बढ़ाने के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि अवधेश प्रसाद जी हमारी पार्टी के सीनियर नेता है। इसीलिए हम अवधेश प्रसाद जी को आगे बैठाते है। भाजपा के लोग उनके बारे में नकारात्मक सोचते हैं। हम तो अयोध्या से जीते, अवधेश जी को आगे बैठाते है लेकिन रामायण धारावाहिक में भगवान श्री राम बने अरुण गोविल सांसद को भाजपा संसद में कहां बैठाती है वे दिखाई ही नहीं देते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो चाहते है भाजपा उन्हें भी आगे की सीट पर बैठाये लेकिन वह ऐसा नहीं करेगी। भाजपा के लोगों की सोच नकारात्मक है। जब हमने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तो भाजपा के लोगों ने उसे गंगा जल से धुलवाया। नए घर में जाने पर पूजा पाठ और गृह प्रवेश तो सब करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में किसी मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास गंगा जल से नहीं धुलवाया था। इसी तरह से कन्नौज में एक मंदिर में पूजा करके मेरे जाने के बाद भाजपा के लोगों ने उसे गंगा जल से धोया, जबकि वहां के पुजारी मना कर रहे थे, कि ऐसा मत करिए, लेकिन भाजपा के लोगों ने नहीं माना। भाजपा समाज में नफरत पैदा करती है।
भेदभाव करती है। भाजपा की सरकारों ने देश को बर्बाद कर दिया। रुपया लगातार गिर रहा है। अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। प्रधानमंत्री जी जिन देशों के दौरे पर गए हैं आज हमारा रूपया उनसे भी कमजोर दिखाई दे रहा है। युगांडा और भारत की करेंसी की तुलना करने पर हमारा रुपया गरीब दिखेगा। भाजपा के लोग अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करते है वे बताएं की हमारे देश की परकैप्टा इनकम क्या है। यूपी की परकैप्टा इनकम क्या है।
भाजपा सरकार के आंकड़े झूठे ओर फर्जी है। प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। किसान, नौजवान हर वर्ग परेशान है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया था, लैपटॉप से उनके जीवन में बदलाव आया। समाजवादी पार्टी की सरकार में औद्योगिक नीति बनायी गयी। इससे निवेश आया। नोएडा में सैमसंग का विस्तार हुआ। समाजवादी सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाया। उस पर प्रधानमंत्री जी हवाई जहा से उतरे। भाजपा सरकार आज तक पूरे देश में एक्सप्रेस-वे नहीं बना पायी। समाजवादी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जहां तक डिजायन किया था आज वहीं तक है उससे आगे नहीं बढ़ी है।
समाजवादी सरकार में हम कन्नौज में परफ्यूमरी पार्क बना रहे थे। भाजपा ने उसे बंद कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है और साम्प्रदायिक राजनीति करती है। भाजपा ने कहा कि मिसाइल बनेगी डिफेंस एक्सपो कराया था। इन्वेस्टमेंट के सपने झूठे साबित हुए। जमीन पर निवेश नहीं दिखाई दे रहा है। नौकरी रोजगार नहीं है। नदियों की सफाई नहीं हुई भाजपा ने कहा था दिल्ली में यमुना साफ कर देंगे। लेकिन यमुना की जो हालत है सबके सामने है। दिल्ली की हवा भी खराब हो गयी है। एयर क्वालिटी का बुरा हाल है। भाजपा सरकार न गंगा को साफ कर पायी न अन्य नदियों को साफ किया। भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है:अखिलेश यादव

























