पं.दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समर्पित-भूपेंद्र चौधरी

77
पं.दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समर्पित-भूपेंद्र चौधरी
पं.दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समर्पित-भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ। अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। गोष्ठियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की विचारधारा, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पौधे लगाए। पं.दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समर्पित-भूपेंद्र चौधरी


भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने हमें एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा दी। उन्होंने कहा दीनदयाल जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाने का संकल्प दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उसी मार्ग पर चलते हुए हुए ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास‘‘ के मूल मंत्र पर काम करते हुए सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचा रही है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को देश की प्रगति का आधार बताया था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम पंडित दीन उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सशक्त बना कर गरीब कल्याण के कार्य करते हुए अंत्योदय की भावना को जीवन में उतारना ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


धर्मपाल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्मानवाद और अंत्योदय की विचारधारा से राजनीति को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाने का कार्य किया। दीनदयाल जी का कहना था कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं बल्कि समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का पथ है।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने संगठन आधारित राजनीति की जो नींव रखी थी उसी का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।उन्होंने कहा कि ‘अंत्योदय‘ और ‘राष्ट्र प्रथम‘ की नीति ही भाजपा का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब किसान, दलित, पीड़ित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पं.दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समर्पित-भूपेंद्र चौधरी