Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह

मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह

187
मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह
मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मेरठ में शक्ति केंद्र सशक्तिकरण के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न स्तर की संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केंद्र, बूथ तथा मंडल की मजबूत संरचना भाजपा की त्रिशक्ति है और यही त्रिशक्ति निश्चित विजय सुनिश्चित करेगी। ईमानदारी, प्रतिबद्धता और जुझारूपन ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान और राष्ट्र नव निर्माण ही लक्ष्य है। बूथ तथा मंडल के बीच शक्ति केंद्र सेतु का काम करता है । मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे और हर बूथ पर संगठन की मजबूती से विजय की नींव तैयार होगी। धर्मपाल सिंह ने मेरठ में विभिन्न बैठकों में मार्गदर्शन करते हुए जिले के शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ ही पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के तहत भाजयुमो द्वारा आयोजित नमो मैराथन में सहभागिता की। मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह

मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शक्ति केंद्र संयोजकों से उनके कार्यक्षेत्र की प्रगति, स्थानीय स्तर की समस्याओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें योजनाबद्ध कार्य प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पूर्ण तैयारी पूर्व तैयारी की नीति पर करना है। पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप काम करते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों को प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान को बूथ पर प्रभावी रूप से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के तहत बूथ पर पार्टी के प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों को भी सक्रिय करना है और कार्यक्रमों में जिम्मेदारी देना है।


धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया में युवा एवं महिलाओं को जोड़ना है और उन्हें सक्रिय करते हुए जिम्मेदारी देना है। जिम्मेदारी से ही कार्यकर्ता निर्माण होता है। संगठन के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्य योजना तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। योजनाओं के लाभार्थियों का एक बड़ा वर्ग है। जिनसे लगातार संपर्क व संवाद करना है और उन्हें पार्टी से जोड़ना है।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास विकास का विजन नहीं है, कोई नीति नहीं है और नियत में खोट है। विपक्षी दल झूठ और अफवाहें फैलाकर लगातार देश में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को एक-एक घर तक पहुंचकर विपक्ष के हर षडयंत्र को ध्वस्त करना है। निष्ठावान, परिश्रमी, ऊर्जावान तथा अनुशासित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ की संरचना को मजबूत करते हुए अभेद्य बनाना है। भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है। मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे:धर्मपाल सिंह