Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home राजनीति उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

235
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।अपराध लगातर बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट और महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भाजपा हटेगी तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा। हर योजना और काम में भ्रष्टाचार और लूट है। यह सरकार भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाती है और अपने लोगों से लूट कराती है। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन इसका जीता-जागता उदाहरण है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मंहगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। भाजपा की गलत नीतियों से गरीब और गरीब होता जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे है। छात्र और अभिभावक बेबस है। सरकारी अस्पतालों में दवा इलाज नहीं मिल पाता है। इस सरकार ने अस्पतालों की दुर्दशा कर दी। मेडिकल कॉलेजों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी तब तक राज्य की हालत खराब होती रहेगी। उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भूमाफिया बन गयी है। भाजपा के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। तालाब, पार्क अन्य सरकारी जमीन पर भाजपाई अवैध कब्जा कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा करना ही भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा सरकार ने अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को उजाड़ दिया, उन्हें अधिग्रहीत जमीनों और दुकानों का उचित मुआवजा भी नहीं दिया। आरएसएस उत्तर प्रदेश में नागपुर जैसा केन्द्र बना रही है। भाजपा समाज में झूठ और नफरत फैलाती है। झूठ फैलाकर विरोधियों को बदनाम करती है। नफरत फैलाकर समाज में दूरियां बढ़ाती है। भाजपा का सच से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा की कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है।

उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव का स्मारक बनाने हेतु जनता से सहयोग की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अपील पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा बच्चे भी अपनी सहभागिता के लिए आगे आने लगे हैं। उनके मन में नेताजी के प्रति कितना लगाव है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में गोरखपुर से आयी कक्षा तीन की 8वर्षीय बालिका रश्मिका यादव तथा कक्षा 6 के 11वर्षीय बालक राजेश यादव ‘विक्की‘ ने अपने गुल्लकों की समस्त धनराशि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेंट की। इन बच्चों के साथ उनकी मां शौर्य यादव ने भी अखिलेश यादव से भेंट की। अखिलेश यादव ने इन बच्चों की भावनाओं की भूरि-भूरि सराहना करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से पूरी तरह सजग रह कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। बूथ-बूथ और घर-घर जाकर लोगों से संवाद और गहन सम्पर्क करके चुनाव की तैयारी करते रहना है। वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान देना है। भाजपा वोटर लिस्ट को लेकर साजिश करती है। समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि 2027 के चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार