Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र परअखिलेश...

चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र परअखिलेश यादव ने माल्यार्पण किया

308

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कायस्थ समाज को बधाई देते हुए उनके सुखसमृद्धि की शुभकामना की।श्री यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी ही मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। आज भाईदूज के दिन चित्रगुप्त जयंती पर कलम-दवात की पूजा का भी विधान है। यह वह दिन है जब भगवान चित्रगुप्त जी का उद्भव ब्रह्मा जी के द्वारा हुआ था। कई कायस्थ राजवंश सत्ता में भी रहे हैं।
     इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी सहित सर्वश्री दीपक रंजन, नीरज सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव तथा अमित सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।