Monday, January 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा शिक्षक,कर्मचारी और युवा विरोधी-अखिलेश यादव

भाजपा शिक्षक,कर्मचारी और युवा विरोधी-अखिलेश यादव

192
UP में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे-अखिलेश यादव
UP में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद:अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार शिक्षक, कर्मचारी और युवा विरोधी है। सरकार कर्मचारियों के अधिकार छीन रही है। सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार कर्मचारियों, शिक्षकों को अपमानित कर रही है। भाजपा सरकार विभागों का निजीकरण करके सब कुछ बेचने पर उतारू है। लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को बर्खास्तगी की धमकी दे रही है। भाजपा सरकार किसी को नौकरी तो दे नहीं सकती, जिनकी नौकरी है उन्हें भी छीनना चाहती है। बेसिक शिक्षा में 1 लाख 93 हजार शिक्षक भर्ती की झूठी खबर प्रसारित कराया, बाद में उसे हटा दिया। भाजपा ने लाखों नौजवानों को धोखा दिया है। यह धोखावाली सरकार है, इसने हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा शिक्षक,कर्मचारी और युवा विरोधी-अखिलेश यादव

सरकार और मुख्यमंत्री जी लगातार कर्मचारियों, शिक्षकों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश आवासीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष और रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ प्रतिनिधिमंडल से गोरखपुर में मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया और अपमानित किया, वह सभ्य समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है। मुख्यमंत्री जी से खुद इस तरह का व्यवहार किए जाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वे प्रदेश में उच्च संवैधानिक पद पर है। जनप्रतिनिधि है। जब वे अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं तो उनके मंत्रियों और सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है?

ऐसा लगता है कि पूरी सरकार सत्ता के अहंकार में अंधी हो चुकी है। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी का शिक्षकों के प्रति रवैया बेहद नकारात्मक है। वास्तव में भाजपा किसी की सगी नहीं है। चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा का असली चेहरा अब सबके सामने है। भाजपा हर वर्ग के अधिकारों को छीन रही है। कर्मचारियों, शिक्षकों, नौजवानों, किसानों की आवाज दबाने के लिए वह किसी हद तक जा सकती है। इस सरकार से हर वर्ग पीड़ित है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरा प्रदेश एकजुट होकर भाजपा के अहंकारी शासन का अंत कर देगा। भाजपा शिक्षक,कर्मचारी और युवा विरोधी-अखिलेश यादव