विदाई के वक्त खाकी की आंखों से बह चले आंसू

थानाध्यक्ष मवई रहे संदीप कुमार त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई। विदाई के वक्त खाकी की आंखों से बह चले आंसू। विदाई के वक्त खाकी की आंखों से बह चले आंसू

वीरेन्द्र यादव

अयोध्या/रुदौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने दो निरीक्षक व दो उपनिरीक्षक को इधर से उधर किया।स्थानांतरण के क्रम में अब तक मवई थाना की कमान संभाले रहे संदीप कुमार त्रिपाठी को थाना तारुन का थानाध्यक्ष बनाया गया है।सोमवार को थाना मवई में सभी पुलिस कर्मियों ने एक विदाई समारोह का आयोजन कर थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी।इनका करीब ग्यारह माह का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रह।उन्होंने अपने कार्यकाल में थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण करने के साथ-साथ हर संभव मदद करने के साथ-साथ अपराध में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का भी कार्य किया।क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहन होती रही।वही उनके स्थानांतरण की जानकारी होते ही थाना क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने थाने पर पहुंचकर उनको भावभीनी विदाई दी। थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने थाना अध्यक्ष को भावभीनी विदाई दी।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए मीडिया से मुखातिब होते हुए बोले कि वास्तव में ये स्टॉफ और यहां के लोगों को मैं अपने जीवन में कभी नही भूल पाऊंगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर एक प्रशासनिक प्रक्रिया है।मुझे सरकार व उच्च अधिकारियों द्वारा जो दायित्व दिया गया।उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया। जो आगे जिम्मेदारी मिली है शासन की मंशानुरूप जनहित के लिए कार्य करता रहूंगा। विदाई के वक्त खाकी की आंखों से बह चले आंसू

Related Articles

Back to top button