

NH-28 से जुड़ा पूरे काज़ी गांव का मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग।
रुदौली/मवई। रुदौली तहसील रुदौली के अंतर्गत आने वाले पूरे काज़ी गांव की सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। बी.पी. मवई से राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) को जोड़ने वाली यह सड़क लगभग 800 मी में फैली हुई है, लेकिन अब इसकी गिट्टियाँ पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और सड़क पर बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से होकर संत बहरैची दास राष्ट्रीय अकादमी इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय पूरे काज़ी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों के लिए रोज़ाना दुर्घटनाओं का खतरा पैदा कर रही है।
ग्रामीणों की पीड़ा: सुभाष चंद्र यादव,राम केवल रावत, अतुल कुमार महेश प्रसाद यादव, शिव प्रसाद रावत, सनोज यादव और हृदय राम यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लगभग 8-10 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन उसके बाद से आज तक कोई मरम्मत नहीं हुई। “बरसात में सड़क तालाब जैसी बन जाती है, न बच्चों का स्कूल जाना सुरक्षित है, न बीमारों का अस्पताल पहुँचना आसान, प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि गांव की जीवनरेखा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक ज़रूरतें जुड़ी हैं। NH-28 से जुड़ा मुख्य मार्ग बदहाल




















