Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 18 नवंबर को घर बैठे ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

18 नवंबर को घर बैठे ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

236

अयोध्या, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के तत्वाधान में दिनांक 18 नवंबर को पूर्वाहन 10ः30 बजे से घर बैठे ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों मगाधा एग्रोटेक, रिक्तियों की संख्या 111 शैक्षिक योग्यता इंटर पास, टेस्को  रेन्यवेबल इनर्जी सोल्यूशन रिक्तियों की संख्या 102 शैक्षिक योग्यता इंटर पास, महर्षि दयानंद वोकेशनल टेनिंग इंस्टिट्यूट एण्डिया रिक्तियों की संख्या 44 शैक्षिक योग्यता स्नातक, कल्यानी सोलर पावर रिक्तियों की संख्या 72 शैक्षिक योग्यता इंटर पास, हिताशी हेल्थ केयर रिक्तियों की संख्या 86 शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल पास द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है।

यह मेला पूर्णतः ऑनलाइन इस रोजगार मेले में रोजगार के इच्छुक प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या में आने की आवश्यकता नहीं है। कंपनियों के एचआर द्वारा आवेदक के मोबाइल नंबर पर ही घर बैठे साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदक को अपने यूजर आईडी के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर अपनी योग्यता के अनुरूप कंपनी में अपना आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रोजगार मेला आईडी 3557 पर दिनांक 17 नवम्बर 2020 की सांय 4ः00 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। कंपनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।