Monday, May 11, 2026
Advertisement
Home राजनीति निजीकरण कर आरक्षण खत्म कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

निजीकरण कर आरक्षण खत्म कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

237
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध ही अपराध
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध ही अपराध

 राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। पहले केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौपा। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर अमादा है। सरकार निजीकरण की आड़ में अरबों की सम्पत्तियाँ पूंजीपतियों को देना चाहती है। निजीकरण कर आरक्षण खत्म कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। भाजपा पीडीए को नौकरियों और आरक्षण से दूर करने के लिए हर दिन नए-नए षड्यंत्र कर रही है। भाजपा की नीति पीडीए विरोधी है। वह पीडीए से नफरत करती है। निजीकरण से सरकारी नौकरियां खत्म हो जाती है। निजी क्षेत्र मनमानी करके महंगाई बढ़ाते है जिसका असर आम जनता पर पड़ता है। इसके साथ ही सरकारी संस्थाओं के निजी क्षेत्र में चले जाने से पीडीए को बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण का अवसर नहीं मिलता है। भाजपा सरकार लूट, झूठ और बेईमानी की नीति पर काम कर रही है।

    आज भाजपा सरकार की इस नीति के खिलाफ कर्मचारी और आम जनता सभी है। लेकिन अपने चंदे, मुनाफा और लाभ के लिए भाजपा सब कुछ अपने करीबी पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने को तैयार है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्र को जान चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की जन विरोधी सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है।  निजीकरण कर आरक्षण खत्म कर रही भाजपा-अखिलेश यादव