Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विज्ञान व तकनीकी प्रतियोगिता में अदिति प्रथम

विज्ञान व तकनीकी प्रतियोगिता में अदिति प्रथम

241
विज्ञान व तकनीकी प्रतियोगिता में अदिति प्रथम
विज्ञान व तकनीकी प्रतियोगिता में अदिति प्रथम

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में अदिति ने लखनऊ रीजन में पाया प्रथम स्थान। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान व तकनीकी विभाग द्वारा आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं।

अनिल साहू

अयोध्या। क्षेत्र के अमानीगंज बाजार निवासी शिक्षक अवनीश कुमार सिंह की बेटी जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर की दसवीं की छात्रा अदिति सिंह ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में लखनऊ रीजन में प्रथम स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान और तकनीकी विभाग द्वारा संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में विज्ञान से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में लखनऊ रीजन के केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय बालिका इन्टर कालेज व आर्मी पब्लिक स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में रोबोटिक्स, केमिकल रिएक्शन, क्विज आदि में छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। अदिति की सफलता पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य केके मिश्र, उप प्राचार्य एसबी यादव ने बधाई दी है। विज्ञान व तकनीकी प्रतियोगिता में अदिति प्रथम