भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा संविधान पर नहीं चलना चाहती है। यह लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती है। भाजपा नफरत और भेदभाव की राजनीति कर रही है। देश में जगह-जगह खोदने से देश का सौहार्द खो जाएगा। भाजपा और उसकी विचारधारा के लोग देश का भाईचारा खत्म कर रहे हैं। देश में प्लेसेज ऑफ वर्शिप कानून है लेकिन भाजपा कानून और संविधान नहीं मान रही है।सहारनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और विकास विरोधी है। समाजवादी पार्टी भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ रही है। समाजवादी पार्टी उन सबके साथ है जो भाजपा को हराने के लिए आगे आएंगे। भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। किसानों की मांगों का समर्थन करती है। किसानों की बात प्राथमिकता से मानी जाये। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि गरीब बच्चे घर-परिवार गांव, खेत, सगे सम्बन्धियों को छोड़कर युद्धग्रस्त देश इजरायल में जाने पर विवश हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को इस बात का गर्व है, तो जो बच्चे इजरायल गए हैं उनकी सूची जारी करें और यह भी बताएं कि वहां वे क्या काम कर रहें हैं? किस तरह का काम उनसे लिया जा रहा है…? भाजपा सरकार में सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है। भाजपा के लोग बाबा साहब का सम्मान नहीं करते हैं। बाबा साहब के बनाएं संविधान को नहीं मानते हैं। भाजपा सरकार संविधान विरोधी कार्य करती है। भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button