संभल में सरकार की लापरवाही

59
संभल में सरकार की लापरवाही
संभल में सरकार की लापरवाही

लखनऊ। जनपद संभल में उ0प्र0 सरकार की लापरवाही,अक्षमता और बदनियती से हिंसा भड़क उठी जिसमें पांच युवाओं की पुलिस द्वारा फायरिंग में मौत हो गई। एक तरफ सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रही और दूसरी तरफ तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस नेताओं को मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने जाने से रोकने का हर आलोकतांत्रिक हथकंडा अपना रही है। संभल में सरकार की लापरवाही

जनपद संभल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस द्वारा फायरिंग में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों से मिलने तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से संभल जा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सांसद सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय जी के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल मार्च किया गया। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम के संयुक्त नेतृत्व में संभल हिंसा के मृतकों की आत्मा की शांति एवं घटना में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने तथा सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि हेतु कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की कांग्रेस मुख्यालय के बाहर स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर प्रार्थना की गई। संभल में सरकार की लापरवाही