ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे तेज प्रताप-शिवपाल

  मैनपुरी। करहल विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में करहल में घिरोर के शाहजहांपुर में चुनावी सभा हुई। सभा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव, आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव, एमएलसी मुकुल यादव, जिलाध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री आलोक शाक्य ने सम्बोधित करते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे। करहल में समाजवादी पार्टी की जीत का रिकॉर्ड टूटेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन हो। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव हो। हर वोटर को बिना भय के वोट डालने का मौका मिलना चाहिए। ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे तेज प्रताप-शिवपाल

उपचुनाव में बहुत सी शिकायतें आ रही है। अधिकारी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव करायें। वोटरों को या अन्य लोगों को डरायें, धमकायें नहीं। अधिकारियों ने संविधान की शपथ ली है। उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई अन्याय, अत्याचार करें और बेईमानी करता है तो उसका नाम लिखकर रख लेना। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। डिम्पल यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील किया कि वे पूरे क्षेत्र में घर-घर जाएं और अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करके वोट मांगे। करहल विधानसभा का परिणाम प्रदेश की राजनीति को दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में माताएं, बहने सुरक्षित नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा ने यूपी को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया।      ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे तेज प्रताप-शिवपाल

Related Articles

Back to top button