संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा का समापन एवं संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव मुख्य अतिथि रहीं। अति विशिष्ट अतिथि तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद सहित विशिष्ट अतिथि जितेंद्र दोहरे सांसद इटावा, मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर वाहिनी,चंद्रदेव राम करेली (करहल विधानसभा उपचुनाव प्रभारी), हसन रूबी विधायक कैंट कानपुर, चंद्रशेखर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, आलोक कुमार शाक्य जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आदि शामिल रहे। संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा

कार्यक्रम में जिले के सभी विधायकों एवं पूर्व विधायकों, जिला कमेटी, विधानसभा करहल कमेटी, सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों का किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया और सत्यम कठेरिया, विधायक किशनी की पत्नीनीता कठेरिया ने जोरदार स्वागत किया। करहल नगर में जबरदस्त पुष्प वर्षा करके एवं जोरदार पटाखे दाग कर स्वागत किया गया।विधानसभा करहल में हो रहे उपचुनाव को लेकर जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सम्मानित, बहादुर कार्यकर्ताओं का भी जोरदार स्वागत किया गया। संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा

Related Articles

Back to top button