
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर छात्र सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ओम कुमार लोधी ने की। बैठक का संचालन छात्र सभा जिला महासचिव मो0 इस्तिखार ने किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक भी सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डन’ ने की। बैठक का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मुन्ना लाल यादव ने किया। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, जिला उपाध्यक्ष/जिला निर्वाचन प्रभारी टी0बी0 सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, इब्राहीम मंसूरी, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मु0 सिंह यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेन्द्र कुमार यादव एवं लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शषिलेन्द्र यादव ने मौजूद रहे। सपा छात्र सभा एवं महिला सभा की मासिक बैठक

छात्रसभा जिलाध्यक्ष ओम कुमार लोधी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे 20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, नामों में संशोधन एवं गलत नामों को कटवाने के लिए अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही जिले में सेक्टर एवं बूथों को और अधिक मजबूत करने के साथ प्रत्येक माह विधानसभाओं की बैठकें आयोजित करने को कहा गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डन’ ने कहा कि समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम पार्टी की नीतियों को नुक्कड़, नाटकों एवं गानों के माध्यक्ष से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी और 2027 में समाजवादी सरकार बनाने में अपना सहयोग करेगी।
लखनऊ पर महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। मुख्य अतिथि रूप में महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव रहीं । साथ ही राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, मोहनलालगंज सांसद आर0के0 चौधरी, जिला उपाध्यक्ष/जिला निर्वाचन प्रभारी टी0बी0 सिंह, प्रदेश सचिव महेश लोधी, बचान सिंह यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि मौजूद रहे। महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे 20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, नामों में संशोधन एवं गलत नामों को कटवाने के निर्देश दिये। साथ ही जिले में महिला सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करके सेक्टर एवं बूथों को और अधिक मजबूत किया जायेगा। महिला जिला कमेटी द्वारा विधानसभाओं की बैठकें प्रत्येक माह में करके आम जन को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना नितान्त आवश्यक है। सपा छात्र सभा एवं महिला सभा की मासिक बैठक























