पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

16
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का विरोध
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

लखनऊ। आज प्रदेश के 16 मंडलों पर उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसजनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना संयुक्त नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया। पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व ही जनपद रायबरेली में हमारे एक युवा साथी अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने का पूरा प्रयास किया गया। मा0 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं रायबरेली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले एवं कांग्रेस पार्टी के सहयोग का आश्वासन दिया एवं प्रदेश सरकार से सभी आरोपियों का सख्त से सख्त सजा दिलाने का आग्रह किया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हालात में हमारी हमारी मातृ शक्ति सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है फिर चाहे वह अभिरक्षा में हत्या का मामला हो या फर्जी एनकाउंटर का मामला हो। मंगेश यादव का एनकाउंटर किसी भी सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है। अजय राय ने कहा कि जिस तरीके से उ0प्र0 में अपराध बढ़ा है वह बहुत ही चिंता का विषय है। योगी सरकार अपनी भूमिका का निर्वहन करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। आज प्रदेश के 16 मण्डलों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदेश की इस ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज इस बहरी सरकार के कानों तक पहुंचा रहा है। अगर अब भी सरकार न चेती तो हम प्रदेश व्यापी वृहद आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर ने कहा कि अगर पुलिस किसी के साथ भी अन्याय करती है तो हम कांग्रेस के लोग हाथ में तिरंगा और संविधान लेकर उसे न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरने का संकल्प लेते हैं। योगी राज में क्या महिलाएं, क्या बच्चे, किसी भी धर्म और जाति के लोग कोई भी सुरक्षित नहीं है। उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा कि आप सबकी यह आहुति इस प्रदेश में संघर्ष का एक नया इतिहास लिखेगी।

प्रदर्शन के दौरान अपने सम्बोधन नेता कांग्रेस विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पिछले सात सालों से प्रदेश में काबिज योगी आदित्यनाथ की सरकार जीरो टॉलरेंस की बात तो करती है मगर सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। सच तो यह है उ0प्र0 पूरे भारत में जुर्म की राजधानी बन चुका है। पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले 25 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा के लोग जननायक राहुल गांधी खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी कर रहे वह भाजपा के नैतिक पतन को दर्शाता है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से इन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर एवं सासंद तनुज पुनिया ने भी अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीति की पोल खोली तथा प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सरकार को घेरा। पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का विरोध