मंदिर परिसर में सामूहिक दुष्कर्म-अजय राय

अयोध्या/लखनऊ। जनपद अयोध्या के राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करने वाली एक 20 वर्षीय युवती जो कि बीए अंतिम वर्ष की छात्रा भी है। मंदिर परिसर में अपराधियों द्वारा युवती को तीन अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उक्त घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज जनपद अयोध्या के रौनही थाना अंतर्गत गांव गोपीनाथपुर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा पार्टी की ओर से आर्थिक सहायात के रूप में 25000 पच्चीस हजार रूपये का चेक दिया और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया। मंदिर परिसर में सामूहिक दुष्कर्म-अजय राय

पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भाजपा शासित सभी राज्यों की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं एवं बच्चियों के खिलाफ़ अपराधिक घटनाएं हो रही हैं जो भाजपा सरकार की महिला सुरक्षा नीति की पोल खोल रही है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिलाओं के प्रति अपराधों को रोक पाने में विफल हो चुकी है। अपराधियों द्वारा निरंकुश होकर घटनाओं को अंजाम देना प्रशासन की नाकामी का परिणाम है। प्रदेश में पनपता असुरक्षित वातावरण हमारी बहन-बेटियों की स्वतंत्रता एवं उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश लगा रहा है। शासन प्रशासन में बैठे लोग शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें कि देश की आधी आबादी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसकी है और वह कब अपनी आंख खोलेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय के साथ पूर्व विधायक इंदल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, जय कारण वर्मा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुसूईया शर्मा, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, रमोट पासी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सामूहिक दुष्कर्म-अजय राय

Related Articles

Back to top button