Tuesday, May 12, 2026
Advertisement
Home अपराध फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला सरगना गिरफ्तार

फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला सरगना गिरफ्तार

179
फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण प्रदेश में उच्च तकनीक के द्वारा पकड़े जा रहे अवैध खनन
प्रदेश में उच्च तकनीक के द्वारा पकड़े जा रहे अवैध खनन

लखनऊ। करीब चार लाख फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पांच हज़ार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार। यूपी एटीएस ने लखनऊ से 25 हज़ार के ईनामी रविकेश को किया गिरफ्तार। मूल रूप से दरभंगा बिहार का रहने वाला है रविकेश। रविकेश ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए 2022 में पोर्टल “www.crsogovr.in” और 2023 में पोर्टल “www.thedashboard.in” तैयार किया। अपने फेसबुक पेज के जरिए यूपी, बिहार के लोगों को अपने गिरोह में आरोपी ने जोड़ा था। रविकेश के गृह में कई जनसेवा केंद्र संचालक भी थे। फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला सरगना गिरफ्तार

रविकेश के पोर्टल पर करीब 4100 यूजर है जिनमें 1500 एक्टिव है को परमानेंट कस्टमर भी हैं । इन यूजर्स के जरिए रविकेश रोज दो से तीन हज़ार रुपए कमा रहा था। अपने गैंग के जरिए सरकारी पोर्टल से भी फर्जी तरीके से हजारों जन्म – मृत्यु प्रमाण प्रमाण पत्र बना चुका है रविकेश। ग्राम विकास अधिकारी की ओरिजिनल आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर भी जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र बना चुका है आरोपी। रविकेश से पूछताछ में गिरोह के अन्य आरोपियों के नाम भी आए हैं सामने। मामले का खुलासा सलोन रायबरेली से हुआ था। एटीएस और रायबरेली पुलिस अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को भेज चुकी है जेल। फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला सरगना गिरफ्तार