न्याय नहीं दे सकते तो सत्ता छोड़ दें योगी-अखिलेश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जी 69000 शिक्षक भर्ती मामले में रास्ता नहीं निकाल सकते, पिछडे़ और दलित वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं दे सकते तो सत्ता छोड़ दें। भाजपा सरकार ने पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना है। 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों, दलितांे को न्याय नहीं मिला। भाजपा सरकार ने अपना भ्रष्टाचार और गलत काम छिपाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित वर्ग के सभी नेता भाजपा छोड़कर पीडीए के साथ आये। न्याय नहीं दे सकते तो सत्ता छोड़ दें योगी-अखिलेश

अखिलेश यादव ने मीडिया वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार लोगो के साथ भेदभाव कर रही है। संविधान और आरक्षण को नुकसान पहंुचा रही है। संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। अपने लोगों को लाभ देने के लिए लेटरल इन्ट्री के जरिए कुर्सी पर बैठाने का खेल खेल रही है। इसमें न तो संविधान की व्यवस्था और नही आरक्षण की नियमावली का पालन हो रहा है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सुल्तानपुर में अभियन्ता की हत्या कर दी गयी। ठेकेदार और जेई ने मिलकर पहले घपला, घोटाला, भ्रष्टाचार किया, फिर पेमेन्ट वसूली को लेकर इंजीनियर की हत्या हो जाती है। राजधानी के करीब के जिले में इस तरह की घटना होना कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नही है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे है। थाने, तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार का जीरो टालरेन्स का दावा झूठा साबित हुआ है।

जीरो टालरेन्स की बात जीरो हो चुकी है। सरकार पूरी तरह फेल है। हर विभाग मंे बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार और बजट की लूट हो रही है। किसानों की आय दोगुनी नही हुई। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों को नैनो यूरिया खरीदवाया लेकिन उससे किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। इसमें भी बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सुनने में आया है कि नैनो यूरिया वाले भी लेटरल इन्ट्री से आये थे। लेटरल इन्ट्री से नौकरी पाने के बाद कई लोग भ्रष्टाचार करके देश छोड़कर भाग गये। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार किसी नये भ्रष्टाचार की तैयारी कर रही हो, लेटरल इन्ट्री वालो से भ्रष्टाचार कराये और वह फिर देश छोडकर भाग जायेंगे। भाजपा सरकार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी रोकने में विफल रही है। वह लोगों के बीच दूरी और नफरत फैलाती है। जनता भाजपा की गलत नीतियों से नाराज है। 2027 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश की आक्रोशित जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। जब प्रदेश भाजपा से मुक्त होगा तभी जनता को गरीबी, बेरोजगारी और मंहगाई से मुक्ति मिलेगी। न्याय नहीं दे सकते तो सत्ता छोड़ दें योगी-अखिलेश

Related Articles

Back to top button