91 लोगों की रैपिड जांच में 14 लोग पॉजिटिव

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या, भेलसर शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन तेजी से इजाफा हो रहा है।सोमवार को नगर के कजियाना वार्ड में 91 लोगों की जांच हुई जिसमें 14 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के अधीक्षक डॉ0 पीके गुप्ता ने बताया कि नगर के कजियाना वार्ड में सोमवार को 91 लोगों की रैपिड जांच की गई।जिसमें 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।नगर में इस समय रविवार तक के 41 मरीजों के साथ सोमवार को 14 पाजिटिव आने के बाद अब 55 पॉज़िटिव मरीज हो गए हैं।अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया की सोमवार को हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची अभी तक नहीं मिली है।सूची मिलने पर पॉज़िटिव मरीजों के घर के पास कंटोनमेंट जोन की घेराबंदी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button