जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद के परिजनों को 50 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद फर्रुखाबाद निवासी सी0आर0पी0एफ0 के ए0एस0आई0 विनोद कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद फर्रुखाबाद निवासी सी0आर0पी0एफ0 के ए0एस0आई0 श्री विनोद कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने शहीद श्री विनोद कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button