42 बर्षीय राम लौट पाण्डेय की शादी रही चर्चा में

तारुन ब्लाक पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक में 80 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।नव दाम्पत्य जीवन मे बंधे जोड़ो के साथ भाजपा विधायक खब्बू तिवारी।

राम जनम यादव

अयोध्या – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तारुन ब्लाक में गुरुवार को आयोजित शादी समारोह में कुल 80 जोड़े जीवन के परिणय सूत्र में बंधे।विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ो में शामिल सोनौरा गाऊपुर निवासी राम लौट पाण्डेय की शादी यादगार रही। 42 बर्षीय श्री पाण्डेय ने सराय मनोधर निवासी विजय बहादुर पाण्डेय की परित्यागता बेटी रूमा पाण्डेय के साथ समारोह में सात फेरे लेकर अपनी जीवन संगनी बना लिया।बताया गया कि श्री पाण्डेय को रहने को अपना निजी आशियाना नही था।जिसके कारण इनकी शादी में अड़चन आ रही थी।

वर्ष 2019 -20 में इन्हें प्रधानमंत्री का आवास तोहफा मिला तो इनकी जिंदगी में चार चांद लग गये। इसी दौरान इनके जीवन मे रूमा से रिश्ता मिला तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर सात फेरे लेने का निश्चय किया और गुरुवार को उनका सपना भी पूरा हो गया। शादी समारोह में कुल 80 जोड़ो ने भाग लिया। शादी समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ो को गिफ्ट प्रदान किया।जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह बीडीओ सर्बेश मोहन श्रीवास्तव एडीओ पंचायत अमित सिंह ने विधायक का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button