किसान सेवा सहकारी समिति दर्शन नगर का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किसान सेवा सहकारी समिति दर्शन नगर का किया औचक निरीक्षण। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समिति यूरिया खाद लेने हेतु आए कृषकों से उन्हें प्राप्त हो रहे यूरिया व उसके मूल्य की जानकारी ली। उन्होंने सचिव राज प्रताप यादव से वर्तमान में सोसाइटी में उपलब्ध यूरिया स्टोर की जानकारी ली तथा स्टॉक रजिस्टर एवं विक्री रजिस्टर को भी चेक किया। इस अवसर पर सचिव से और यूरिया खाद की आवश्यकता की जानकारी लेने पर सचिव द्वारा 36 टन और यूरिया की आवश्यकता बताई गई।

अनुज कुमार झा ने मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार के साथ महादेव ट्रेडर्स दर्शन नगर व विनय खाद भंडार दर्शन नगर का किया औचक निरीक्षण। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त दुकानों पर यूरिया की उपलब्धता की जानकारी देने पर दोनों दुकानों पर यूरिया उपलब्ध नहीं पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा दोनों दुकानों पर खाद बिक्री रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने खाद बिक्री रजिस्टर ने कृषकों के आधार नंबर के साथ-साथ उनका मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button