मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 39 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका में 39 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज कार्यक्रम स्थल विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका में 39 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका में विधायक सदर राजकुमार पाल ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रशंसा की व वर.वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीबए असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

इस अवसर पर विधायक सदर ने जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती हैए उपहार सामग्री हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button