15 फरवरी से कोरोनावैक्सीन की दूसरी डोज प्रारम्भ

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की सम्पूर्ण कार्यवाही भारत सरकार की गाइडलाइन्स एवं क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए।  कल शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश।  अभियान के प्रथम चरण में वैक्सीनेट किए गए हेल्थ वर्कर्स को,निर्धारित समय अवधि के क्रम में, 15 फरवरी, 2021 से कोरोनावैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना प्रारम्भ किया जाए। आगामी 03 दिन में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन कीअतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई जाएंगी, इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।  


लखनऊ –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की सम्पूर्ण कार्यवाही भारत सरकार की गाइडलाइन्स एवं क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के प्रथम चरण के अन्तर्गत हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कल शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में वैक्सीनेट किए गए हेल्थ वर्कर्स को, निर्धारित समय अवधि के क्रम में, 15 फरवरी, 2021 से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना प्रारम्भ किया जाए।  मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि आगामी सप्ताह बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा।

वैक्सीनेशन हेतु 1477 बूथ स्थापित किए जाएंगे। आगामी सप्ताह तक 26,667 हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न कर लिया जाएगा। वर्तमान में 10.50 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। आगामी 03 दिन में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत 18 लाख डोज मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button