15 जुलाई को सपा का तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई 2021 को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर राज्यपाल महामहिम के नाम सम्बोधित ज्ञापन देंगे।


ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुव्र्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग तथा स्थानीय समस्याओं पर भी श्री राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। तहसील मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में विधान सभा संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता, ब्लाक संगठन, सेक्टर संगठन, बूथ संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सम्बन्धित ब्लाक के जिला संगठन/फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अपने-अपने तहसीलों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देंगे।इस कार्यक्रम में शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन अवश्य करने की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button