समाधान दिवस में 15 शिकायतेँ दर्ज,दो निस्तारित

सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में 15 शिकायतेँ दर्ज,दो निस्तारित।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – रुदौली सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया शेष के निस्तारण के लिये पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई है।कोतवाली रुदौली में एसडीएम विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 9 शिकायतें दर्ज हुई।कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है।

शेष सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।समाधान दिवस में उपनिरीक्षक बीडी पाण्डेय,राजस्व निरीक्षक राम केवल,विश्वनाथ सिंह,लेखपाल सुभाष मिश्रा,यशवंत प्रताप,कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।थाना मवई पर प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 3 शिकायतें दर्ज की गई।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार,लेखपाल रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।थाना पटरंगा पर तहसीलदार प्रज्ञा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 3 शिकायतें दर्ज की गई।वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव ने बताया कि एक शिकायत का निस्तारण किया गया है शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।समाधान दिवस में उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी,ग़ुलाम रसूल,राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,लेखपाल राम वृक्ष मौर्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button