लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 12 छात्रों ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. सभी 12 छात्रों को पचास-पचास हजार रूपये अर्थात छः लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित करेगा। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अनुशा सिंह एवं रमन मिश्रा ने अंग्रेजी विषय में, अथर्व प्रताप सिंह, उत्कर्ष कुमार वर्मा, प्रहर्ष चतुर्वेदी एवं प्रांजल वर्मा ने गणित विषय में, सत्यार्थ पाण्डेय, कुमार यशस्वी एवं विनायक डालमिया ने विज्ञान विषय में जबकि आदित्य सिंह, आर्यन वर्मा एवं आमिश अहमद बेग ने विज्ञान एवं रीजनिंग विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
Popular Posts
चन्द्रिका देवी रोड पर कार सीख रही महिला ने मजदूरों पर...
लखनऊ, चन्द्रिका देवी रोड पर कार सीख रही महिला ने मजदूरों पर चढ़ाई कार। गोमतीनगर की रहने वाली महिला कार सीखते हुए जा रही...
Breaking News
पूर्व मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद
सम्राट चौधरी ने बिहार की सियासत में एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद...
अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए जनता को राहत देने वाले अहम वादे किए हैं।...
विटामिन B12 क्या है, शरीर में इसका महत्व
आयुर्वेदिक डॉ.रोहित गुप्ता
विटामिन B12 क्या है, शरीर में इसका महत्व, शाकाहारी स्रोत और दुर्लभ तथ्य।विटामिन B12, जिसे Cobalamin भी कहा जाता है, एक...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में 4 आत्महत्याएँ
भारतीय तकनीकी शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान, जिन्हें कभी “सपनों की फैक्ट्री” कहा जाता था, आज कई युवाओं के लिए मानसिक दबाव के कारखाने बनते...
अखिलेश यादव का विजन इंडिया
राजेन्द्र चौधरी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की परिकल्पना पर आधारित विजन इंडिया समिट के आयोजन बेंगलुरू में 16 नवम्बर 2025, हैदराबाद...






















