100 में 60 हमारा है, 40 में बटवारा है और 40 में भी हमारा है-केशव प्रसाद मौय

 

हिमांशु दुबे

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौय  का उद्बोधन।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति आज हुयी बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह यथार्थ है कि भाजपा संगठन और सरकार  के काम से कार्यकर्ताओं मे अभूतपूर्व मनोबल की वृद्धि हुयी है।उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 में चुनावों में हमारी परीक्षाएं हो चुकी हैं।  प्रधानमंत्री  नेतृत्व में 7 साल में बहुत अच्छे परिणाम मिले है। कार्यकर्ताओं के मनोबल मे अभूतपूर्व वृद्धि हुयी है। उन्होंने कहा सरकार के काम और संगठन की मजबूती के बल पर हम विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देगे।उन्होंने कहा विरोधी पार्टी के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। अलकायदा के आतंकवादियों को पकड़ा जाता है, तो उस पर सवाल उठाया जाता है। अराजकता और गुंडों को बैठने का मौका किसी भी कीमत पर जनता नहीं देती। उन्होंने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव लड़ लें तो भी वह किसी कीमत पर हम से आगे नहीं जा पाएंगे।

श्री मौर्य ने कहा कि 100 में 60 हमारा है, 40 में बटवारा है और 40 में भी हमारा  है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से समाज का हर वर्ग खुश है और 2022 के चुनाव में सभी लोग फिर से भाजपा को सत्ता में अभूतपूर्व जीत दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है। आगामी चुनाव में विरोधियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, धारा-370 जम्मू कश्मीर से हटायी गयी। अयोध्या में राम मंदिर, तो काशी में बाबा विश्वनाथ कारीडोर और मथुरा में भव्य विकास हो रहा है। वातावरण भाजपा के पक्ष में है। विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर ले, किसी भी कीमत पर उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी।  नरेंद्र मोदी जी व  योगी नेतृत्व में हम 325 प्लस लक्ष्य हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा गठबंधन की गांठ अभी बंधी ही नहीं और टूटनी शुरू हो गयी। हम जनता को न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे। गुंडे, माफियाओं, मकानो और जमीनों पर कब्जा करने वालो, पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण करने वाले लोगों को जनता कभी भी सत्ता में नहीं आने देगी। जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और भी दृढ़ हुआ है। हमारी सरकार जनअंकाक्षाओं पर खरा उतरने में सफल रही है।श्री मौर्य ने कहा कि आज मोदी और योगी की सरकार में गरीबो को 5 लाख तक मुफ्त चिकित्सा दी जा रही है। विरोधियों के पास जातिवाद तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व परिवारवाद है जबकि हमारे पास विकासवाद व राष्ट्रवाद है।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान सेवा का बड़ा कार्य कर आमजन की सहायता व उसकी मदद करने में बढ़ चढ़कर सहभागिता की है। उन्होंने पंचायत चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री मौर्य ने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दाविहीन विपक्ष झूठ व भ्रम के सहारे अफवाह फैला रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लहर भाजपा के पक्ष में है। 2022 में फिर से हम 325 प्लस सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button