Saturday, May 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’

‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’

194

‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन 25 नवम्बर को पीड़ित महिलायें फोन नम्बर पर सम्पर्क कर समस्याओं का निराकरण करायें.

प्रतापगढ़, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा ने अवगत कराया है कि महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 25 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे के बीच ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ के कार्यक्रम में यौन हिंसा, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा के सम्बन्ध में फोन नम्बर 05342-222233 पर पीड़ित महिलायें अपनी समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी से साक्षा कर सकेंगी, जिनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जायेगा।