सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के 16 मेधावी छात्रों को भारत सरकार 64 लाख रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान करेगी

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 16 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 64 लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस स्काॅलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। 

सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

        श्री शर्मा ने बताया कि स्काॅलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में खुशी वर्मा, क्षितिज गोस्वामी, प्रणव मनु, विवान मैत्रेय, प्रियांशी दीक्षित, नन्दिनी दारुक, सक्षम राय, ध्रुव रोहिरा, शांतम आनन्द, अदिति सिंह, तन्वी भट्ट, आदित्य श्रीवास्तव, देवांशी गुप्ता, श्रुति दीक्षित, चित्रा सिंह एवं सुमित कुमार त्रिपाठी शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button