समाधान दिवस में दर्ज 14 शिकायतों में 4 निस्तारित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित समाधान दिवस में दर्ज 14 शिकायतों में 4 निस्तारित

भेलसर/अयोध्या -रुदौली सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गई जिनमे 4 शिकायतों का निस्तारण कर शेष के निस्तारण के लिये पुलिस व राजस्व की टीम गठित की गई है।
थाना मवई पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 4 शिकायतें दर्ज की गई।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि 1शिकायत का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।कोतवाली रुदौली में तहसीलदार प्रज्ञा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 6 शिकायतें दर्ज हुई।

कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है शेष के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।समाधान दिवस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक लल्लन सिंह राठौर,चौकी इंचार्ज किला बीडी पाण्डेय,चौकी इंचार्ज नयागंज वीरेन्द्र पाल,राजस्व निरीक्षक राम केवल,लेखपाल सुभाष मिश्रा,यशवंत प्रताप,कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।थाना पटरंगा पर तहसीलदार न्यायिक मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 4 शिकायतें दर्ज की गई।प्रभारी निरीक्षक आरके राना ने बताया कि 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।समाधान दिवस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव,उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी,ग़ुलाम रसूल,राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,लेखपाल राम वृक्ष मौर्या आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button