समाजसेवी डाॅ0 विनोद कुमार सिंह बिन्द सपा में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं नीतियों के प्रति निष्ठा जताते हुए रमा देवी फाउण्डेशन, चन्दौली के प्रबन्धक एवं समाजसेवी डाॅ0 विनोद कुमार सिंह बिन्द एम.बी.बी.एस.(एम.एस) ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि डाॅ0 बिन्द के आने से पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और बिन्द समाज को संगठन से जोड़ने में मदद मिलेगी। डाॅ0 विनोद ने कहा कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जुटेंगे।

बिंद ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। उसकी जाति की राजनीति में समाज के कमजोर वर्गों एवं दलितों, शोषितों की कोई जगह नहीं है। बिंद समाज की उपेक्षा हो रही है। समाजवादी पार्टी पर भरोसा है कि वह सबके हितों का ध्यान रखती है और सानुपातिक भागीदारी की पक्षधर है।

डाॅ0 विनोद कुमार सिंह बिन्द रमा देवी फ्रैक्चर हाॅस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, चकिया रोड, मुगल सराय, चन्दौली के माध्यम से पूर्वांचल में गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मझवा विधानसभा क्षेत्र में सन् 2017 से अब तक लगातार गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह और गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करा रहे हैं। जरूरतमंद गरीबों और अनाथ विद्यार्थियों को आर्थिक मदद भी देते हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सर्व अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक, बबलू बिन्द एवं अवधेश पटेल (वाराणसी) की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button